Ambikapur News:: नौकरी नहीं मिली तो युवक ने की तरबूज की खेती, रोज कमा रहा 2000



Last Updated:May 19, 2025, 20:50 ISTSurguja News: सरगुजा के युवक ने नौकरी नहीं मिलने पर 6-7 एकड़ में तरबूज की खेती शुरू की और अब रोजाना 1000-2000 रुपए कमा रहा है. वह कमाई सरकारी नौकरी के फॉर्म में निवेश करता है.X

तरबुज बना आर्थिक सशक्तिकरण का आधार युवक को मिला रोजगार हाइलाइट्सयुवक ने नौकरी नहीं मिलने पर तरबूज की खेती शुरू की.अब वह रोजाना 1000-2000 रुपए कमा रहा है.कमाई सरकारी नौकरी के फॉर्म में निवेश करता है.छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने नौकरी नहीं मिलने पर खेती का सहारा लिया है. अब अम्बिकापुर के पास यह युवक सड़क किनारे तरबूज और टमाटर बेच रहा है. उसने लगभग 6 से 7 एकड़ में तरबूज की खेती की है और इन दिनों तरबूज की मांग बढ़ने से वह रोजाना 1000 से 2000 रुपए कमा रहा है. यह कमाई वह सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने में निवेश करता है, लेकिन अब तक उसे नौकरी नहीं मिली है.

लोकल 18 की टीम से बातचीत में अंगत टोप्पो ने बताया कि इस गर्मी उसने अपने खेत में तरबूज की खेती की, बीजों को फरवरी में बोया और अब अप्रैल के अंत में अच्छी पैदावार हो रही है. वह रोजाना तरबूज तोड़कर थोक में और सड़क किनारे बेचता है, जिससे उसकी दिनचर्या में काफी बदलाव आया है. पहले वह अपनी जरूरतों के लिए मोहताज रहता था, लेकिन अब खेती से अच्छी कमाई कर रहा है. परिवार पहले से ही खेती करता था, जिसे देखकर उसने भी खेती शुरू की और पढ़ाई भी जारी रखी. इस बार तरबूज की पैदावार पिछले साल से अधिक हुई है और अगर मौसम अनुकूल रहा तो अच्छा मुनाफा होगा.

युवक ने बताया कि सरकारी नौकरी की वेकेंसी नहीं निकल रही है और फॉर्म भरने के बाद भी कोई सूचना नहीं मिलती, लेकिन वह कोशिश जारी रखे हुए हैं. सरगुजा संभाग में गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती होती है, इसलिए उसने भी इसे रोजगार का जरिया बनाया. वह बेरोजगारी दूर करने के लिए सड़क किनारे तपती धूप में तरबूज बेचते हैं. उनके मुताबिक, अगर आप नौकरी के लिए मेहनत नहीं करेंगे तो जीवन जीना बहुत कठिन हो जाएगा, इसलिए नौकरी चाहिए तो पहले मेहनत करनी होगी.
Dallu SlathiaSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali…और पढ़ेंSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Ambikapur,Surguja,Chhattisgarhhomechhattisgarhनौकरी नहीं मिली… फिर युवक ने शुरु किया यह काम, अब रोज कमा रहा 2000 रुपए



Source link

Leave a Comment