Andy Flower Statement on IPL Suspension: भारत पाक युद्ध से आरसीबी को फायदा मिला



Last Updated:May 22, 2025, 19:57 ISTभारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण आईपीएल एक सप्ताह के लिये स्थगित हो गया था. लेकिन आरसीबी के कोच का कहना है कि इससे हमारी लय में कोई कमी नहीं हुई है. हम उसी लय में हैं.एंडी फ्लावर ने क्या कहा.नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा है कि लंबे ब्रेक से उनकी टीम की लय नहीं बिगड़ी है बल्कि इससे कप्तान रजत पाटीदार समेत कुछ खिलाड़ियों को प्लेआफ से पहले फिट होने का मौका मिला है. पाटीदार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच के दौरान ऊंगली में चोट लगी थी. इस बीच भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण आईपीएल एक सप्ताह के लिये स्थगित हो गया था .

फ्लावर ने कहा ,‘‘ हम ब्रेक को लेकर चिंतित नहीं हैं. पूरे सत्र में टीम ने काफी मेहनत की है और अब तक शानदार खेल दिखाया है . इस ब्रेक से कुछ खिलाड़ियों को फिट होने का मौका मिल गया. अब पाटीदार बल्लेबाजी के लिये फिट हैं जो अच्छी बात है . सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट भी बीमार थे लेकिन ब्रेक में उन्हें भी फिट होने का मौका मिला और अब वह पूरे तरोताजा होकर खेलने के लिये तैयार हैं . बसहम निराश हैं कि कल का मैच बेंगलुरू में नहीं खेल रहे हैं . दूसरे मैदानों पर हमारा रिकॉर्ड शानदार है और हमें उम्मीद है कि टीम कल अच्छा खेलेगी.’’

आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 मई का मैच बारिश के कारण धुल गया था जिससे ब्रेक और लंबा हो गया. आरसीबी को अब सारे मैच अपने मैदान से बाहर खेलने हैं और कोच ने कहा कि टीम इस चुनौती के लिये तैयार है. बेंगलुरू में बारिश के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कल का मैच लखनऊ में कराया जा रहा है. आरसीबी की टीम फिलहाल प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का फुल स्क्वॉड- विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और सुयश शर्मा
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketभारत-पाक युद्ध से RCB को फायदा पहुंचा, कोच ने माना, बोले- कुछ प्लेयर्स को…



Source link

Leave a Comment