कोलंबो: श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मैथ्यूज अगले महीने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे. उन्होंने शुक्रवार को यह घोषणा की. श्रीलंका को अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टेस्ट ही एंजेलो मैथ्यूज का विदाई टेस्ट मैच भी होगा. वे अपने देश के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे.
37 वर्षीय एंजेलो मैथ्यूज का अंतिम टेस्ट मैच 17 से 21 जून तक गॉल में खेला जाएगा. उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘वक्त आ गया है कि मैं खेल के सबसे प्रिय फॉर्मेट, अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहूं! अविस्मरणीय यादों के साथ…. जून में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच देश के लिए मेरा आखिरी रेड-बॉल मैच होगा.’
IPL 2025: विराट की टीम ने लखनऊ को कहा थैंक्स, गुजरात की हार से टॉप-2 की रेस में सबसे आगे हो गई आरसीबी
India test team announcement Live: बुमराह-गिल को टक्कर देने आए राहुल, सीनियर मेंबर को लग सकता है झटका
श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले मैथ्यूज ने आगे कहा, ‘मैं टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह रहा हूं. मेरी चयनकर्ताओं के साथ बात हुई है. जब भी मेरे देश को मेरी जरूरत होगी. मैं व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा. मुझे यकीन है कि हमारी टेस्ट टीम प्रतिभाशाली है, जिसमें कई भविष्य और वर्तमान के महान खिलाड़ी खेल रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि यह युवाओं को मौका देने का सबसे अच्छा समय है ताकि वे हमारे देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें.’
एंजेलो मैथ्यूज ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से पहले डेब्यू किया था. 2009 में डेब्यू करने वाले मैथ्यूज ने 118 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8167 रन बनाए हैं. इसके अलावा 34 विकेट भी झटके हैं. उन्होंने अब तक 16 शतक और 45 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें 200 उनका बेस्ट स्कोर है. मैथ्यूज 2013 से 2017 तक श्रीलंका के सभी फॉर्मेट के कप्तान थे.
—- Polls module would be displayed here —-
श्रीलंका क्रिकेट ने इस मौके पर मैथ्यूज को खूब सराहा है. श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, ‘श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट के एक सच्चे सेवक. 17 वर्षों के अटूट समर्पण, नेतृत्व और अविस्मरणीय पलों के लिए शुक्रिया! आपकी प्रतिबद्धता ने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है. हम आपको टेस्ट क्रिकेट से विदा लेते हुए शुभकामनाएं देते हैं.’
काश विराट-रोहित भी खेलकर विदा लेते एंजेलो मैथ्यूज के संन्यास ने भारतीय सितारों रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट की याद दिला दी है. भारत के इन दो दिग्गजों ने सोशल मीडिया कर अपने संन्यास का ऐलान किया. ना रोहित और ना ही विराट कोहली को विदाई टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा. दूसरी ओर, एंजेलो मैथ्यूज अपने घरेलू मैदान पर शान से विदाई टेस्ट खेलेंगे. उनके चाहने वाले उन्हें देखने के लिए मैदान पर होंगे. काश भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भी श्रीलंका से सबक लेता और अपने सितारों को ऐसी ही विदाई देता.