Animal Rescue: धान की कोठरी में मिला भयावह जीव…इसकी पॉटी बिकती लाखों में, गांव में मचा हड़कंप



Last Updated:May 16, 2025, 16:00 ISTWorld’s Costliest Coffee: कोरबा के मुंडाली गांव में धान की कोठरी में मिला एशियन पाम सिवेट अपने 5 बच्चों के साथ. इससे बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी. देखिए रेस्क्यू वीडियो!
X

कोरबा में मिला दुर्लभ वन्यजीवहाइलाइट्सधान की कोठरी में मिला एशियन पाम सिवेट.सिवेट की पॉटी से बनती है महंगी लुवाक कॉफी.रेस्क्यू के बाद सिवेट परिवार को जंगल में छोड़ा गया.Civet Coffee: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मुंडाली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने अपने ही घर की धान कोठरी में एक अनजाना जीव देखा. लेकिन जब पता चला कि यह जीव कोई आम प्राणी नहीं बल्कि दुर्लभ ‘एशियन पाम सिवेट’ है, तो हैरानी के साथ-साथ डर का माहौल भी बन गया.

जिसकी पॉटी से बनती है करोड़ों की कॉफी!आपको जानकर हैरानी होगी कि यही वही जीव है जिससे बनती है दुनिया की सबसे महंगी लुवाक कॉफी (Civet Coffee). सिवेट कॉफी बीज खाता है, लेकिन उन्हें पचा नहीं पाता. ये बीज उसके मल के साथ बाहर आते हैं जिन्हें धोकर, सुखाकर प्रोसेस किया जाता है और बनती है दुनिया की सबसे रिच फ्लेवर वाली कॉफी जिसकी कीमत हजारों डॉलर प्रति किलो होती है.

पांच बच्चों के साथ थी मादा सिवेट, मां की ममता देख रेस्क्यू टीम भी भावुकघर के मालिक केशव जायसवाल ने जैसे ही जानवर को देखा, फौरन वन विभाग को सूचना दी. नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी और वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सावधानी और संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मादा सिवेट अपने पांच बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं थी, इसलिए टीम को अत्यंत सतर्क रहकर काम करना पड़ा.

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया पूरा परिवारऑपरेशन को कटघोरा के वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत और उप वनमंडलाधिकारी चंद्रकांत के निर्देशन में चलाया गया. अध्यक्ष एम. सूरज के नेतृत्व में पूरी टीम ने सुनिश्चित किया कि जानवर को कोई नुकसान न पहुंचे. रेस्क्यू के बाद मां और उसके बच्चों को पास के सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जहां वे स्वतंत्र रूप से रह सकें.

ग्रामीणों ने किया सराहनीय कार्य, वन विभाग और NGO की टीम को मिला सम्मानइस पूरी घटना को न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है, बल्कि ग्रामीणों की जागरूकता भी इसमें खास रही. कई लोगों को पहली बार पता चला कि ये जीव इतना कीमती और खास है.

आस्था, जानकारी और विज्ञान – तीनों का संगमएक ओर जहां कुछ ग्रामीण इसे अशुभ मानकर डर गए थे, वहीं जब उन्हें इस जीव की भूमिका और महत्व के बारे में बताया गया, तो उन्होंने भी इस रेस्क्यू को समर्थन दिया. यह घटना बताती है कि यदि जानकारी और संवेदनशीलता साथ हो, तो इंसान और जानवर दोनों सुरक्षित रह सकते हैं.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhधान की कोठरी में मिला भयावह जीव…इसकी पॉटी बिकती लाखों में, मचा हड़कंप



Source link

Leave a Comment