Last Updated:May 10, 2025, 21:16 ISTआईपीएल चैयरमैन अरुण धूमल (Arun Dhumal) आईपीएल को दोबारा शुरू करवाने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि हमें इसके लिए पहले सरकार से परमिशन लेनी होगी.सीजफायर के बाद शुरू होगा आईपीएल?हाइलाइट्सआईपीएल फिर से शुरू करने के लिए सरकार की अनुमति जरूरी.अरुण धूमल ने कहा, आयोजन स्थल और तारीखों पर काम करना होगा.बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद में हो सकते हैं आईपीएल के शेष मैच.नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आईपीएल (IPL) दोबारा से शुरू होगा या नहीं. इसपर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आईपीएल चैयरमैन अरुण धूमल (Arun Dhumal) आईपीएल को दोबारा शुरू करवाने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि हमें इसके लिए पहले सरकार से परमिशन लेनी होगी.
आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा,” अभी-अभी युद्ध विराम की घोषणा की गई है. अब हम आईपीएल को फिर से शुरू करने और समाप्त करने की संभावना तलाश रहे हैं. अगर इसे तुरंत आयोजित करना संभव है… तो हमें आयोजन स्थल की तारीखों और बाकी सब चीजों पर काम करना होगा और अब हम टीम के मालिकों, प्रसारकों और इसमें शामिल सभी लोगों से बात करेंगे और आगे बढ़ने का तरीका खोजेंगे. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें सरकार से परामर्श करना होगा.”
काश सीजफायर तक रुक जाते…RCB के 7 खिलाड़ी भारत छोड़ विदेश लौटे, मंबई-केकेआर वालों ने भी भरी उड़ान
सीजफायर ने पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आईपीएल मई में ही शुरू हो सकता है. इसके लिए बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद को आईपीएल 2025 के शेष 16 मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया है. अगर टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिलती है, तो इन्हीं तीन शहरों को आईपीएल के बाकी मैच करवाने के लिए चुना जाएगा.
बता दें कि आईपीएल में अब तक 57 मुकाबले खेले जा चुके हैं. 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था लेकिन इसके बीच में ही रोकना पड़ा था. अब आईपीएल में 17 मैच और करवाने की चुनौती है. देखना होगा कि ये मैच दोबारा कब शुरू किए जाते है. रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान ने बोर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketसीजफायर के बाद शुरू होगा आईपीएल? चेयरमैन अरुण धूमल बोले- हम तैयार है लेकिन…
Source link