Asia Cup INDIA 2025: भारत ने एशिया कप 2023 से नाम वापस लिया, पाकिस्तान को झटका



Last Updated:May 19, 2025, 09:54 ISTAsia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 से नाम वापस लिया है. बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल को बता दिया है कि भारतीय टीम मेंस एशिया कप 2025 और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में भी भाग नहीं लेगी.भारत ने एशिया कप में खेलने से मना कियाहाइलाइट्सभारत ने एशिया कप 2025 में खेलने से इनकार कियाइस साल भारत की मेजबानी में होना था एशिया कपपाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी है ACC के चेयरमैननई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को एक और करारा झटका दिया है. सूत्रों की माने तो टीम इंडिया एशिया कप नहीं खेलेगी. भारत की मेजबानी में इस साल सितंबर में होने वाले इस साल के मेंस एशिया कप पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा है, क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है.

बीसीसीआई ने पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी की अध्यक्षता वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को बताया है कि वह जून में श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और मेंस एशिया कप 2025 से अपनी टीमों को वापस ले रहा है.

आतंकी हमले के विरोध में फैसलाद इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद ये फैसला लिया गया है. भारत ने पिछले महीने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर जैसा एक सफल सैन्य अभियान चलाया था.

पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ACC के हेड बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती है, जिसका आयोजन एसीसी द्वारा किया जाता है, जिसके प्रमुख पाकिस्तान के मंत्री हैं. यह देश की भावना है. हमने आगामी महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप से अपनी वापसी के बारे में एसीसी को मौखिक रूप से सूचित कर दिया है और उनके आयोजनों में हमारी भविष्य की भागीदारी भी रोक दी गई है. हम भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं.’

भारत के हटने के क्या मायने?इस साल एशिया कप की मेजबानी भारत को करनी थी और अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए इसे टी-20 प्रारूप में खेला जाना था. टूर्नामेंट का आखिरी आयोजन 2023 में हुआ था, जब भारत ने श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. चूंकि एशिया कप के अधिकांश प्रायोजक भारत से हैं इसलिए बीसीसीआई के इस फैसले के कारण टूर्नामेंट रद्द हो सकता है. भारत के अलावा टूर्नामेंट में श्रीलंका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी खेलते थे.

हाइब्रिड मॉडल से खेले गए थे एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफीएशिया कप के पिछले संस्करण की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी टीम को सीमा पार भेजने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था. भारत के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे, जिसमें फाइनल भी शामिल था. इसी तरह इस साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketभारत ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, टीम इंडिया नहीं खेलेगी एशिया कप!



Source link

Leave a Comment