Last Updated:May 07, 2025, 18:51 ISTमुंबई टी20 लीग के तीसरे एडिशन के लिए बुधवार को मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई. इस नीलामी में बस कंडक्टर के बेटे पर सबसे बड़ी बोली लगी. स्पिनर अथर्व अंकोलेकर ने आयुष म्हात्रे जैसे स्टार खिलाड़ी को भी पीछे छो…और पढ़ेंअथर्व अनकोलेकर मुंबई टी20 लीग ऑक्शन में सबसे महंगे रहे. हाइलाइट्सअथर्व अनकोलेकर को 16.25 लाख में फ्रेंचाइजी ने खरीदा स्पिनर अथर्व अनकोलेकर से सचिन बहुत प्रभावित हैं अथर्व अनकोलेकर ने मुंबई टी20 लीग ऑक्शन में आयुष को पीछे छोड़ा नई दिल्ली. मुंबई टी20 लीग के तीसरे एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार को आयोजित की गई. इस ऑक्शन में बस कंडक्टर के बेटे अथर्व अंकोलेकर पर सबसे बड़ी बोली लगी. अंकोलेकर इस ऑक्शन में सबसे महंगे बिके. उन्होंने आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने हाल में सीएसके के लिए आईपीएल में धमाकेदार डेब्यू किया. अंकोलेकर को अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ रही. ऑक्शन में सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान और साइराज पटेल ज्वॉइंट रूप से दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने. जबकि आयुष म्हात्रे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे.
स्पिन गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर (Atharva Ankolekar) को ईगल थाने स्ट्राइकर्स टीम ने 16.25 लाख में खरीदा. जबकि मुशीर खान को एआरसीएस अंधेरी फ्रेंचाइजी ने 13 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. साइराज पटेल को 15 लाख में ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने अपना बनाया वहीं आयुष म्हात्रे को 14.75 लाख में ट्रम्फ नाइट मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने खरीदा. कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल में खे रहे अंगकृष रघुवंशी को 14 लाख में सोबो मुंबई फाल्कंस ने खरीदा. शम्स मुलानी को 14 लाख में आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सुबर्स ने अपने साथ जोड़ा. सुर्यांश शेडगे को 13.75 लाख में ट्रम्फ नाइट मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने खरीदा.
24 वर्षीय थर्व अंकोलेकर की स्पिन गेंदबाजी से दिग्गज सचिन तेंदुलकर काफी प्रभावित हैं. अथर्व ने अपनी फिरकी का कमाल अंडर 19 एशिया कप में दिखाया था.उन्होंने भारत को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. भारत ने अंडी 19 एशिया कप में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अंकोलेकर ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 28 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था. उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
28 गेंदों पर शतक जड़ने वाला बैटर आज कर सकता है आईपीएल में डेब्यू, धोनी केकेआर के खिलाफ मैच में किसे करेंगे बाहर
1, 2 नहीं 3 खिलाड़ियों का स्कोर गया 500 के पार, गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ
मां वैदेही कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैंअथर्व अंकोलेकर की क्रिकेट जर्नी संघर्षपूर्ण रही है. पिता के निधन के बाद अंकोलेकर की देखरेख की जिम्मेदारी मां ने संभाली. अंकोलेकर के पिता मुंबई की ट्रांसपोर्ट पब्लिक सर्विस में काम करते थे. उनके निधन के बाद अंकोलेकर की मां ने बेटे के सपने को उड़ान दी.मां वैदेही बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) में कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिन्होंने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पाई पाई लगा दी. बेटे को यहां तक पहुंचाने के लिए अथर्व के पिता ने 8 साल तक नाइट शिफ्ट में काम किया था.
अथर्व अंकोलेकर का घरेलू क्रिकेट करियर26 सितंबर 2000 को जन्मे अथर्व अंकोलेकर ने 2 फर्स्ट क्लास मैचों में एक विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 61 रन बनाए. लिस्ट ए के 15 मैचों में अंकोलेकर ने 161 रन बनाने के साथ साथ 16 विकेट चटकाए हैं. 15 टी20 मैचों में वह 92 रन बनाने के अलावा 10 विकेट ले चुके हैं.
Location :New Delhi,Delhihomecricketमां हैं बस कंडक्टर… बेटा बना मुंबई टी20 लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी
Source link