australia bob cowper death I 15 घंटा, 589 गेंद, 307 रन, MCG पर मैराथन पारी खेलने वाला दुनिया से अलविदा



Last Updated:May 11, 2025, 15:22 ISTऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का 84 वर्ष की आयु में अज्ञात बीमारी के कारण निधन हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यह जानकारी दी.वह 84 साल के थे.  क्रिकेट ऑ…और पढ़ेंऑस्ट्रेलिया में पहला तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बॉब काउपर का निधनहाइलाइट्सबॉब काउपर का 84 वर्ष की आयु में निधनमेलबर्न में 1966 में 307 रन की मैराथन पारी खेली थीऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट का पहला तिहरा शतक लगाया थानई दिल्ली. इस दुनिया में आने और यहां से जाने का समय तय है और इसके बीच के समय में आपके किए गए काम से आपकी पहचान बनती है और आपको मान सम्मान मिलता है. खासतौर पर जब आप इस दुनिया को अलविदा कहते है तो आपके द्वारा किए गए काम का पूरा लेखा जोखा होता है. ये बात क्रिकेट के मैदान पर भी लागू होती है जहां पर खेल को आपने क्या दिया उसके लिए याद किया जाता है.

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का 84 वर्ष की आयु में अज्ञात बीमारी के कारण निधन हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यह जानकारी दी.वह 84 साल के थे.  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि काउपर के परिवार में उनकी पत्नी डेल तथा बेटियां ओलिविया और सेरा हैं.

मेलबर्न पर खेली थी मैराथन पारी 

बायें हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज बॉब काउपर को बतौर बल्लेबाज  स्ट्रोक लगाने की शानदार क्षमता के साथ संयमित बल्लेबाजी करने के लिए भी जाना जाता था. उन्होंने अपनी सबसे यादगार पारी फरवरी 1966 में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. उन्होंने लगभग 12 घंटे की मैराथन पारी में 589 गेंद में 307 रन बनाये थे. यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में पहला और 20वीं सदी का इकलौता तिहरा शतक था. घरेलू मैदान पर काउपर का रिकॉर्ड और भी दमदार था जहां उन्होंने 75.78 की औसत से रन बनाये थे. वह महान डॉन ब्रैडमैन के बाद घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट औसत वाले बल्लेबाज है. उन्होंने 1968 में खेल को अलविदा कह दिया था. काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने पांच शतक और 46.84 की औसत से 2,061 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में काउपर का औसत 75.78 का रहा जो एक रिकॉर्ड है.  बॉब कामचलाउ  ऑफ स्पिन से 36 विकेट भी लिए हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के बार काउपर की मूर्ति लगी है जो क्रिकेट में उनके असीम योगदान को दर्शाता है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का संदेश

60 के दशक में अपने बैकफुट पर शानदार कट और पुल शॉट खेलने के लिए मशहूर बॉब काउपर के निधन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने श्रद्धांजली देते हुए  CA के  चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, ‘‘बॉब काउपर के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे।’’उन्होंने कहा, ‘‘बॉब एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्हें एमसीजी में उनके प्रसिद्ध तिहरे शतक के साथ-साथ 1960 के दशक की ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया स्टेट टीमों में उनके मजबूत प्रभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’’

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricket15 घंटा, 589 गेंद, 307 रन, MCG पर मैराथन पारी खेलने वाला दुनिया से अलविदा



Source link

Leave a Comment