Last Updated:May 11, 2025, 09:30 ISTAustralian cricketers narrowly missile strikes भारत-पाक तनाव के बीच चार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाकिस्तान में मिसाइल हमले से बाल-बाल बचे. आईपीएल और पीएसएल स्थगित कर दिए गए. खिलाड़ियों के दुबई रवाना होने के कुछ द…और पढ़ेंचार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाकिस्तान सुपर लीग से जान बचाकर भागेहाइलाइट्सचार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाकिस्तान में मिसाइल हमले से बचे.आईपीएल और पीएसएल भारत-पाक तनाव के कारण स्थगित.खिलाड़ी सुरक्षित दुबई पहुंचे, जल्द ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे.नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे विदेशी क्रिकेटर की जान आफत में आ गई थी. चार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाकिस्तान में संभावित मिसाइल हमले से बाल-बाल बचे. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सीन एबॉट, बेन द्वार्शुइस, एश्टन टर्नर और मिच ओवेन को चार्टर फ्लाइट से दुबई ले जाया गया. किस्मत से ये सभी समय रहते निकल गए थे क्योंकि खिलाड़ियों के रवाना होने के कुछ ही घंटे बाद भारतीय सेना ने कथित तौर पर उसी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था.
आईपीएल और पीएसएल में भाग ले रहे कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रविवार तक ऑस्ट्रेलिया लौटने की उम्मीद कर रहे हैं. दोनों टूर्नामेंट भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण स्थगित कर दिए गए थे. पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और ट्रैविस हेड, जो आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट में हैं बीसीसीआई ने उनके ऑस्ट्रेलिया लौटने की व्यवस्था की. धर्मशाला के पास हवाई हमले की चेतावनी के बाद आईपीएल को बीसीसीआई ने स्थगित करने का फैसला लिया.
आईपीएल के बाद PSL भी स्थगित.
पीएसएल में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी शुक्रवार शाम (स्थानीय समय) को पाकिस्तान से सुरक्षित निकल गए. भारत और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए टूर्नामेंट को आधिकारिक रूप से स्थगित कर दिया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए एक चार्टर फ्लाइट का आयोजन किया, जो शुक्रवार रात इस्लामाबाद से दुबई के लिए रवाना हुई. दुबई से खिलाड़ियों के अपने-अपने घरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स की व्यवस्था शनिवार को की जा रही थी.
सीन एबॉट, बेन द्वार्शुइस, एश्टन टर्नर और मिच ओवेन के लिए यह मामला कभी ना भूलने वाला बन गया. शनिवार सुबह विदेशी खिलाड़ियों के चार्टर फ्लाइट से रवाना होने के कुछ ही घंटे बाद भारत ने कथित तौर पर तीन पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइल हमले किए जिसमें नूर खान एयरबेस भी शामिल था. इसी जगह पर खिलाड़ी, अधिकारी और ब्रॉडकास्टर मौजूद थे और लगभग तीन घंटे पहले यूएई के लिए रवाना हुए थे.
कहां हुआ था धमाका
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय के पास और इस्लामाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित नूर खान पर हमला किया गया था. यहां कई विस्फोट हुए और आग फिर आग लगने की खबर सामने आई. जिन लोगों ने उसे देखा बताया कि धुआं उठ रहा था और आग की लपटें दिख रही थी जिससे आसपास में दहशत फैल गई.
घटना से हिल गए सभी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट चुके थे. वो बाकी खिलाड़ियों के साथ फ्लाइट में नहीं थे. कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान में हुई घटना से हिल गए थे. “सीन और बेन अब दुबई में सुरक्षित हैं,” एबॉट और द्वार्शुइस के मैनेजर पीटर लोविट ने रिपोर्ट में कहा. “वे सिडनी के लिए उड़ान भरने की तैयारी में होटल में आराम कर रहे हैं.”
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketसामान पाकिस्तान में छोड़ भागे खिलाड़ी, 4 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बाल- बाल बचे
Source link