Avneet Kaur IPL: अवनीत कौर तो पीछा ही नहीं छोड़ रहीं, अब IPL का मैच देखने पहुंचीं वानखेड़े स्टेडियम



Last Updated:May 07, 2025, 07:49 ISTAvneet Kaur IPL: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुऐंसर अवनीत कौर गुरुवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला देखने वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड में थीं.IPL मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं अवनीत कौरनई दिल्ली: अवनीत कौर याद हैं या भूल गए? अरे वही बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसकी फोटो लाइक करने के बाद विराट कोहली को सफाई देनी पड़ गई थी. तब से वह लगातार सुर्खियों में बनीं हुईं हैं. अपनी बढ़ती डिमांड और लोकप्रियता को भुनाने के लिए अब अवनीत क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गईं. जी हां! अवनीत कौर आईपीएल 2025 में मेजबान मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में वानखेडे़ स्टेडियम में नजर आईं.

सोशल मीडिया पर फिर बवालवैसे तो बॉलीवुड सेलिब्रिटिज का आईपीएल मैच देखने आना कोई नहीं बात नहीं. मगर हाल ही में हुई घटनाओं के बाद अवनीत का स्टेडियम आना फैंस के लिए गॉसिप का अलग टॉपिक बन चुका है. कैमरामैन ने जैसे ही अवनीत कौर को 6 मई की रात स्पॉट किया, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर जैसे तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स अवनीत की फोटोज से भरे पड़े हैं.

Avneet Kaur is a hardcore Rohit fan.🥶🔥 pic.twitter.com/afxW75iVW8

— 𝐇𝐲𝐝𝐫𝐨𝐠𝐞𝐧 (@ImHydro45) May 6, 2025





Source link

Leave a Comment