bada mangal 2025 in jyeshtha month do this work to get blessings of lord hanuman।बड़ा मंगल 2025: इस बार बड़े मंगल से हो रही है ज्येष्ठ माह की शुरुआत, बजरंगबली की कृपा के लिए करें ये खास उपाय



Bada Mangal In Jyeshtha Month : इस वर्ष ज्येष्ठ माह की शुरुआत मंगलवार, 13 मई 2025 से हो रही है, जो 10 जून 2025 तक चलेगा. खास बात यह है कि इस बार ज्येष्ठ माह का पहला दिन ही मंगलवार को पड़ रहा है, जिसे बड़ा मंगल कहा जाता है. यह दिन हनुमान जी की आराधना और कृपा प्राप्ति के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. इस दिन क्या करें और किन बातों का ध्यान रखें आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

धार्मिक महत्वहिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. इस माह के प्रत्येक मंगलवार को उत्तर भारत में विशेष रूप से बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को बजरंगबली को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम अवसर माना गया है. श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिरों में विशेष पूजन करते हैं और प्रसाद वितरण जैसे पुण्य कार्य करते हैं.

यह भी पढ़ें – शाम को दीप जलाते वक्त मिलाएं ये 4 चीजें, घर में बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जीवन में आएगी तरक्की और सुख-शांति

बजरंगबली की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय1. तुलसी माला अर्पण करेंनारंगी सिंदूर में सरसों का तेल मिलाकर उसमें 11 तुलसी के पत्तों पर “राम” नाम लिखें. इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और संकटों से मुक्ति मिलती है.

2. प्रिय भोग अर्पित करेंइस दिन हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग अवश्य लगाएं. साथ ही सिंदूर, चमेली का तेल और लाल रंग का चोला भी अर्पित करें. ऐसा करने से भगवान राम की कृपा भी प्राप्त होती है.

3. दीप प्रज्वलनबड़े मंगल के दिन हनुमान मंदिर जाकर अथवा घर पर ही हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. यह दीपक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और भय-चिंता से मुक्ति दिलाता है.

इन मंत्रों का जाप करेंबड़े मंगल के दिन निम्नलिखित मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है:

ॐ हं हनुमते नमः

ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्

ॐ नमो भगवते हनुमते नमः

ॐ हं पवननंदनाय स्वाहा

यह भी पढ़ें – वास्तु का सबसे बड़ा दोष: आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा तो नहीं बिगाड़ रही सेहत?, क्यों बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण?

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

-सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.-मांस-मदिरा से पूर्णतः दूरी बनाएं.-बाल और नाखून काटने से परहेज करें.-काले रंग के कपड़े न पहनें.

इन नियमों का पालन करने से हनुमान जी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और जीवन में सुख, स्वास्थ्य और सफलता बनी रहती है.



Source link

Leave a Comment