Bada Mangal Hanumanji Bhog: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र से जानिए हनुमानजी को किन किन चीजों का भोग लगाना उत्तम



हनुमानजी के 8 प्रिय भोग: ज्येष्ठ मास चल रहा है और इस मास के सभी मंगल का विशेष महत्व है. ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार को बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार का व्रत और विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना और भोग लगाने का विधान है. आज हम आपको बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के माध्यम से बताते हैं कि ज्येष्ठ मास में हनुमानजी को किन किन चीजों का भोग लगाना उत्तम है. इन चीजों का भोग लगाने से हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. आइए पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जानते हैं हनुमानजी को किन किन चीजों का भोग लगाएं…

बीड़ा पानपंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, हनुमानजी को बीड़ा पान प्रसाद बेहद प्रिय है इसलिए ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर आप हनुमानजी को बीड़ा पान का भोग लगा सकते हैं. ऐसा करने से सभी शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और आपके सभी काम सफल भी होते हैं.

नारियलबड़े मंगल पर आप हनुमानजी को नारियल या नारियल से बने मिष्ठान का भोग लगा सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि हनुमानजी को पूरा नारियल समर्पित करें ना कि नारियल को फोड़कर. ऐसा करने से हनुमानजी भक्त के घर पर रक्षक बनकर रहते हैं.

गुड़ और चने का प्रसादबड़े मंगल पर हनुमानजी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग लगाने से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ के सभी क्लेश दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ भी मजबूत होती है.

इमरतीबड़े मंगल पर हनुमानजी को इमरती का भोग लगाने से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल बना रहता है.

चूरमा के लड्डूचूरमा के लड्डू हनुमानजी को बेहद प्रिय हैं इसलिए बड़े मंगल पर हनुमानजी को चूरमा के लड्डू का भोग लगाने और रामसीता का कीर्तिन करने से घर के बच्चों पर लगा दोष दूर होता है और कारोबार में भी अच्छी वृद्धि होती है.

केसर का भातबड़े मंगल पर हनुमानजी को केसर के भात यानी चावल का भोग लगाने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल रहती है और मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव भी पड़ता है. साथ ही आपकी संपत्ति में वृद्धि भी होती है.

केला और सेबबड़े मंगल पर हनुमानजी को फल का भोग भी लगा सकते हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, हनुमानजी को फल में आप केले व सेब का भोग लगा सकते हैं. ऐसा करने से हनुमानजी सभी कष्टों को दूर करते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल बना रहता है.

खीरपंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, हनुमानजी को खीर अत्यंत प्रिय है इसलिए आप बड़े मंगल पर हनुमानजी को खीर का भोग भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से दरिद्रता दूर हो जाती है और धन संबंधित सभी समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है.



Source link

Leave a Comment