Last Updated:May 12, 2025, 11:11 ISTBangladesh may cancels Pakistan tour भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच क्रिकेट लीग खेल रहे खिलाड़ी सुरक्षित लौटे. बांग्लादेश ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने पर विचार किया. पीएसएल स्थगित. इंग्लिश क्रिकेटर टॉम करन एयरपोर्ट …और पढ़ेंबांग्लादेश कर सकता है पाकिस्तान का दौरा रद्दहाइलाइट्सबांग्लादेश कर सकता है पाकिस्तान दौरा रद्द.पीएसएल स्थगित, खिलाड़ी सुरक्षित लौटे.इंग्लिश क्रिकेटर टॉम करन एयरपोर्ट पर रो पड़े.नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसे माहौल में क्रिकेट लीग खेल रहे खिलाड़ी जान बचाकर अपने अपने देश लौटे. पाकिस्तान से निकलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने साफ कहा कि अब वो दोबारा उनके यहां कभी खेलने नहीं जाएंगे तो वहीं इंग्लिश क्रिकेटर को एयरपोर्ट पर बच्चों की तरह रोया. इन घटनाओं के बाद अब बांग्लादेश की टीम अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर सकती है.
पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ अगली सीरीज पर चर्चा कर रहा है. बांग्लादेश 21 मई को पाकिस्तान पहुंचने और लाहौर और फैसलाबाद में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने की उम्मीद है. हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव ने चिंताएं बढ़ा दी हैं.
आईपीएल के बाद PSL भी स्थगित.
पाकिस्तान दौरे को रद्द कर सकता है बांग्लादेश
शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “बीसीबी यह दोहराना चाहता है कि अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा और संरक्षा बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पाकिस्तान में मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए दौरे से संबंधित सभी फैसले सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद किए जाएंगे ताकि वे टीम और बांग्लादेश क्रिकेट के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हों.”
पाकिस्तान से निकलकर राहत की सांस ली
बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने शनिवार को पाकिस्तान से निकलने के बाद अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि वो अन्य विदेशी खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) रोके जाने के बाद दुबई पहुंचकर राहत महसूस कर रहे थे. भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पीसीबी ने शुक्रवार को पीएसएल को शिफ्ट करने की घोषणा की.
रिशाद ने दुबई हवाई अड्डे पर क्रिकबज के हवाले से कहा, “विदेशी खिलाड़ी जैसे सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुशल परेरा, डेविड वीज़, टॉम करन… सभी बहुत डरे हुए थे… दुबई में उतरने पर मिचेल ने मुझसे कहा कि वह फिर कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे, खासकर इस तरह की स्थिति में. कुल मिलाकर, वे सभी भयभीत थे.”
रो पड़े थे इंग्लिश क्रिकेटर
उन्होंने यह भी बताया कि चिंतित अंग्रेजी क्रिकेटर टॉम करन को सांत्वना देना कितना मुश्किल था, जो रोने लगे थे. “वह (टॉम करन) हवाई अड्डे पर गए, लेकिन सुना कि हवाई अड्डा बंद है. फिर वह छोटे बच्चे की तरह रोने लगे, और उन्हें संभालने के लिए दो या तीन लोगों की जरूरत पड़ी,” उन्होंने जोड़ा.रिशाद लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे और तेज गेंदबाज नाहिद राणा (पेशावर जाल्मी) के साथ, पीएसएल 2025 में भाग लेने वाले दो बांग्लादेशी खिलाड़ियों में से एक थे.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketजान बचाकर लौटा बांग्लादेशी क्रिकेटर, पाकिस्तान से सीरीज हो सकती है रद्द
Source link