BCCI informed franchises to release South African players selected for the wtc final by 26 May: साउथ अफ्रीका के 8 खिलाड़ी प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगे



Last Updated:May 15, 2025, 20:39 ISTIPL 2025 resumes, Live updates on overseas players:साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर आईपीएल के प्लेऑफ मैचों में अपनी फ्रेंचाइजी को सेवाएं नहीं दे पाएंगे. बीसीसीआई ने डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों…और पढ़ेंसाउथ अफ्रीका के 8 खिलाड़ी प्लेऑफ में भाग नहीं ले पाएंगे. हाइलाइट्सआईपीएल 17 मई ये फिर शुरू होने जा रहा है बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को साफ निर्देश दिया है आईपीएल का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा नई दिल्ली. आईपीएल के प्लेऑफ में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से नहीं खेल पाएंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 26 मई तक रिलीज कर दें. जिससे ये क्रिकेटर आईपीएल प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. टीमों को भेजे गए परामर्श में बीसीसीआई ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आईपीएल के बचे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे जिसे पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के कारण निलंबित कर दिया गया था.

संघर्ष विराम की घोषणा के बाद आईपीएल को 17 मई से फिर से शुरू करने का फैसला किया गया.जबकि फाइनल अब तीन जून को होगा जिसे 25 मई को आयोजित होना था.इससे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं में टकराव हुआ. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सीएसए (दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट) सहित विदेशी बोर्डों के साथ बातचीत की.पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट संस्था ने 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के मद्देनजर नरमी नहीं दिखाई.

Neeraj Chopra Diamond League Live Streaming: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में कब और कहां उतरेंगे, भारत में यहां देखें लाइव

मां बोली थी बेटे की तरह है… पाकिस्तानी जैवलीन थ्रोअर को लेकर नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो मेरा कभी करीबी दोस्त नहीं रहा

—- Polls module would be displayed here —-

यहां जिक्र करना होगा कि दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख टी20 लीग की सभी छह टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली हैं. दक्षिण अफ्रीका को 31 मई को ब्रिटेन जाना है जबकि प्ले-ऑफ 29 मई से शुरू होंगे.और इसी तारीख से वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखला भी शुरू होगी. बीसीसीआई ने टीमों को एक आधिकारिक संदेश में बताया, ‘दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को सोमवार 26 मई तक दक्षिण अफ्रीका लौटना ही होगा। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे.

ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), कैगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), रेयान रिकल्टन (मुंबई इंडियंस), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स), लुंगी एनगिडी (आरसीबी), एडेन मारक्रम (लखनऊ सुपर जायंट्स) सहित आठ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति उन टीमों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है जो प्ले-ऑफ की दौड़ में हैं.

राइजर्स हैदराबाद ने मुल्डर को जल्दी ‘रिलीज’ कर दिया है क्योंकि वे पहले ही बाहर हो चुके हैं और पूरी संभावना है कि मारक्रम को भी लीग चरण के बाद रिलीज किया जा सकता है क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स के प्ले-ऑफ में पहुंचने की संभावना नहीं है. लेकिन यानसेन ने पंजाब किंग्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और यही बात मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकल्टन पर भी लागू होती है. स्टब्स दिल्ली कैपिटल्स के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और गुजरात टाइटन्स के लिए तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भी. गुजरात टाइटन्स को फॉर्म में चल रहे जोस बटलर की सेवाओं की भी कमी खलेगी जो इंग्लैंड के लिए खेलने के मद्देनजर प्ले-ऑफ से बाहर होने वाले हैं.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketBCCI का फरमान, 26 तक साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को छोड़ दें आईपीएल फ्रेंचाइजी



Source link

Leave a Comment