Last Updated:May 12, 2025, 09:52 ISTBenefits Of Wearing Silver Ring : अगर आप कर्क, वृश्चिक, मीन, वृषभ या तुला राशि से हैं और ज़िंदगी में पैसा, सुख और सुकून चाहते हैं, तो चांदी का छल्ला पहनना आपके लिए सही उपाय हो सकता है. यह छोटा सा बदलाव आपकी कि…और पढ़ेंचांदी का छल्ला पहनने के फायदेहाइलाइट्सकर्क, वृश्चिक, मीन, वृषभ, तुला राशि के लिए चांदी का छल्ला शुभ है.चांदी का छल्ला पहनने से शुक्र और चंद्रमा की ताकत बढ़ती है.मेष, सिंह, धनु राशि के लोग चांदी का छल्ला पहनने से बचें.Benefits Of Wearing Silver Ring : भारतीय ज्योतिष में धातुओं का बड़ा महत्व है. खासकर चांदी को बहुत शुभ माना गया है. इसे पहनने से शरीर और दिमाग दोनों पर असर पड़ता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चांदी का एक छोटा सा छल्ला भी किसी की किस्मत बदल सकता है. खास तौर पर 5 राशियों के लोगों के लिए तो यह बहुत फायदेमंद होता है. इससे सिर्फ पैसा ही नहीं बढ़ता, मन की उलझनें भी कम होती हैं और चेहरा भी चमकने लगता है. कब, कैसे और किसे पहनना चाहिए चांदी का छल्ला आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
1. शुक्र और चंद्रमा को मिलती है ताकतचांदी का सीधा संबंध शुक्र और चंद्र ग्रह से होता है. ये दोनों ग्रह अगर मज़बूत हों तो इंसान को सुख-सुविधा, मानसिक शांति और आकर्षक व्यक्तित्व मिलता है. चांदी का छल्ला पहनने से इन दोनों ग्रहों का असर और मज़बूत होता है. साथ ही यह बुध और शनि जैसे ग्रहों की टेढ़ी चाल को भी काबू में लाता है.
यह भी पढ़ें – शाम को दीप जलाते वक्त मिलाएं ये 4 चीजें, घर में बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जीवन में आएगी तरक्की और सुख-शांति
2. इन राशियों के लिए है बेहद फायदेमंदकर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोग अगर चांदी का छल्ला पहन लें तो कई परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं. इनके लिए यह बहुत शुभ माना गया है. वृषभ और तुला राशि के लोग भी इससे लाभ ले सकते हैं. इन जातकों को चांदी पहनने से पैसा बढ़ता है, मन शांत रहता है और रिश्तों में मिठास आती है. कई बार तो रुके हुए काम भी अचानक पूरे हो जाते हैं.
3. इन राशियों को करना चाहिए परहेज़मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों को चांदी का छल्ला पहनने से बचना चाहिए. इनके लिए यह धातु ठीक नहीं मानी जाती. अगर ये लोग गलती से भी इसे पहन लें तो बनते काम बिगड़ सकते हैं. सेहत पर भी गलत असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें – वास्तु का सबसे बड़ा दोष: आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा तो नहीं बिगाड़ रही सेहत?, क्यों बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण?
4. कैसे और कब पहनें चांदी का छल्लाचांदी का छल्ला बिना किसी जोड़ के बनवाना चाहिए. इसे अंगूठे में पहनना सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है. पुरुषों को इसे सीधे हाथ में और महिलाओं को उल्टे हाथ में पहनना चाहिए. सोमवार या शुक्रवार के दिन इसे धारण करना शुभ माना गया है. शनिवार को इसे पहनने से परहेज़ करें.
homeastroधन, सुख और शांति के लिए पहनें चांदी का छल्ला, किन राशियों को होगा फायदा?
Source link