bhanu saptami 2025 Rashifal Ravi Pushya Yog formed on bhanu saptami is lucky for Gemini Libra Leo Sagittarius zodiac signs | कल भानु सप्तमी पर बने रवि पुष्य समेत 3 शुभ योग, इन 4 राशियों के धन और सम्मान में होगी बढ़ोतरी



Last Updated:May 03, 2025, 16:20 ISTBhanu Saptami 2025: कल भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग बन रहा है. भानु सप्तमी के दिन इन शुभ योग के बनने से चार राशियों को फायदा मिलने वाला है. आइए जानत…और पढ़ेंभानु सप्तमी पर बने रवि पुष्य समेत 3 शुभ योगहाइलाइट्सभानु सप्तमी पर 3 शुभ योग बन रहे हैं.मिथुन, सिंह, तुला, धनु राशियों को लाभ होगा.धन और सम्मान में बढ़ोतरी होगी.कल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और इस तिथि भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है. जब सप्तमी तिथि रविवार को पड़ती है, तब उस तिथि को भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है. कल यानी भानु सप्तमी के दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है. जब पुष्य नक्षत्र रविवार के दिन पड़ता है, तब रवि पुष्य योग बनता है और भानु सप्तमी के दिन इस शुभ योग के बनने से 4 राशियों को विशेष फायदा होने वाला है. शुभ योग के प्रभाव से इन राशियों के धन व सम्मान में बढ़ोतरी होगी और नकारात्मक शक्तियां भी दूर होंगी. आइए जानते हैं कल भानु सप्तमी पर बन रहे रवि पुष्य समेत 3 शुभ योग से किन किन राशियों को लाभ मिलेगा…

शुभ योग का मिथुन राशि पर प्रभावकल यानी भानु सप्तमी के दिन बन रहे शुभ योग के प्रभाव से करियर में मजबूती आएगी. मिथुन राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से परिवार में चल रही टेंशन दूर होगी और कदम कदम पर भाई-बहनों का साथ मिलता रहेगा. पिताजी के साथ अगर संबंध खराब हैं तो कल रिश्तों में नयापन आएगा और एक दूसरे का सम्मान करते हुए बातचीत करेंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह शुभ योग बेहद शुभ फलदायी साबित होगा और अटके हुए कार्य भी पूरे होने लगेंगे.

शुभ योग का सिंह राशि पर प्रभावकल यानी भानु सप्तमी के दिन बन रहे शुभ योग से आपकी सभी चिंताएं धीरे धीरे दूर हो जाएंगी और सेहत भी अच्छी रहेगी. सिंह राशि वाले अगर संतान की सेहत, पढ़ाई या डिसिप्लिन आदि को लेकर चिंतित हैं तो सभी चिंताएं दूर होंगी और माता पिता का पूरा साथ मिलेगा. दैनिक दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव नीरसता में ताजगी ला सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. कारोबार में आपको अच्छा फायदा मिलेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा निवेश भी कर पाने की स्थिति में होंगे.

शुभ योग का तुला राशि पर प्रभावकल यानी भानु सप्तमी के दिन बन रहे शुभ योग से तुला राशि वालों को हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा. अगर बिजनस अच्छा नहीं चल रहा है तो भाग्य का साथ मिलने से बिजनस में अच्छी तरक्की मिलेगी और धन प्राप्ति के नए नए अवसर भी मिलेंगे. सूर्यदेव के प्रभाव से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप समाज के खास लोगों में एक बन पाएंगे. तुला राशि वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और सेहत भी अच्छी रहेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और दान पुण्य कर धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

शुभ योग का धनु राशि पर प्रभावकल यानी भानु सप्तमी के दिन बन रहे शुभ योग से धनु राशि वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी. धनु राशि वालों के अगर सरकारी कार्य अटके हुए हैं तो किसी सरकारी अधिकारी की मदद से पूरे हो जाएंगे. कल घर में कोई मंहगी वस्तु आ सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न होंगे और गर्मी से राहत भी मिलेगी. परिवार में किसी सदस्य की सेहत में लेकर अगर चिंतित हैं तो आपकी कल चिंता दूर होगी और सेहत भी अच्छी आएगी.
homeastroकल भानु सप्तमी पर बने रवि पुष्य समेत 3 शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ



Source link

Leave a Comment