Big statement of Shankaracharya pahalgam attack



Last Updated:May 06, 2025, 16:31 ISTस्वामी यदुनंदन सरस्वती ने आतंकवाद की उत्पत्ति को इस्लाम से जोड़ते हुए सरकार को सख्त कदम उठाने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने सनातन धर्म की अडिगता और हिंदू राष्ट्र को लेकर भी स्पष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत किया.X

शंकराचार्य संस्थान के पीठाधीश्वर स्वामी यदुनंदन सरस्वतीहाइलाइट्सस्वामी यदुनंदन ने पहलगाम हमले की निंदा की.सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की.भारत को हिंदू राष्ट्र बताया.बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज शंकराचार्य संस्थान के पीठाधीश्वर एवं वृंदावन धाम के स्वामी यदुनंदन सरस्वती ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने आतंकवाद, हिंदू धर्म, सनातन संस्कृति और शंकराचार्य संस्थान की वर्तमान स्थिति पर बेबाक राय रखी.

स्वामी यदुनंदन सरस्वती ने आतंकवाद की उत्पत्ति को इस्लाम से जोड़ते हुए सरकार को सख्त कदम उठाने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने सनातन धर्म की अडिगता और हिंदू राष्ट्र को लेकर भी स्पष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत किया.

पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रियास्वामी यदुनंदन सरस्वती ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा- “इस समय जो आतंकवाद है, उसका सृजन ही पाकिस्तान के यहां से हुआ है.” उन्होंने कहा कि सरकार के पास कठोर कानून हैं, अब वक्त है कि सरकार तुरंत निर्णय ले और कठोरता से जवाब दे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रतीक्षा की आवश्यकता नहीं है. आतंकवाद का जवाब ‘देन एंड देयर’ (तुरंत और वहीं) दिया जाना चाहिए.

हिंदू और सनातन धर्म पर बयानहिंदू और सनातन धर्म को लेकर स्वामी यदुनंदन सरस्वती ने कहा कि जब तक सृष्टि है, तब तक संसार में हिंदू और सनातन रहेगा. कुछ दुराग्रही लोग जो छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े हैं, उनसे हमारे धर्म को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने विश्वास जताया कि सनातन धर्म अटल और अजर है.

हिंदू राष्ट्र की मांग पर रायस्वामी यदुनंदन सरस्वती ने स्पष्ट किया कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है. उन्होंने कहा, “कैलाश शिखर से लेकर कन्याकुमारी और कटक तक भारत हिंदू राष्ट्र है. इसे कोई घोषित करे या न करे, इससे फर्क नहीं पड़ता.” उन्होंने सनातन धर्म के रक्षकों से आग्रह किया कि वे धर्म प्रचार और शास्त्र उपदेश पर केंद्रित रहें, न कि स्वयं को धर्म रक्षक कहने के अहंकार में आएं.
Location :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhपहलगाम हमले को लेकर ये शंकराचार्य भड़के, पाकिस्तान को लेकर कह दी ये बात



Source link

Leave a Comment