Bijapur Encounter: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब छत्तीसगढ़ में बड़ा सर्जिकल स्ट्राइकल, करेगुट्टा में मारे गए 22 नक्सली



Last Updated:May 07, 2025, 09:55 ISTBijapur Karregutta Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवान करेगुट्टा की पहाड़ियों में एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने 22 नक्सलियों को मा…और पढ़ेंCG News: बीजापुर में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सल ऑपरेशनकरेगुट्टा में 22 नक्सलियो के मारे जाने की खबरइलाके में लगातार जवान कर रहे सर्चिंगरंजन दास

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सरेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवान लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं. सूत्रों की मानें तो इस बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. बताया जा रहा है कि पुलिस थोड़ी देर में अधिकारिक बयान जारी कर सकती है. इससे पहले जवानों ने इसी इलाके में ऑपरेशन के बाद 4 नक्सली मार गिराए थे. दावा ये भी किया जा रहा था कि ऑपरेशन में कई सीनियर नक्सली या तो मारे गए है या फिर बुरी तरह घायल हुए है. नक्सलियों के कई बंकर और ठिकानों को जवानों ने तबाह भी कर दिया था.

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने करेगुट्टा इलाके में सर्चिंग के बाद 200 से ज्यादा आईईडी रिकवर की है. करेगुट्टा पहाड़ के करीब 5000 फीट ऊंचाई पर जवानों पूरी तरह तैनात हैं. माना जा रहा है कि अब अगर नक्सलियों ने तेलंगाना बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में एंट्री करने की कोशिश की सीधे जवानों से ही उनका सीधा सामना होगा.

ऐसे समझें कितना खतरनाक है ऑपरेशन करेगुट्टाबीजापुर में चल रहा ऑपरेशन करेगुट्टा कितना चुनौतीपूर्ण है इसका अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है. इस क्लिप में दूर तक ऊंचे-ऊंचे पहाड़ी रेंज नजर आ रहे है. इस पर हथियार बंद जवान बांस के झुरमुट, जंगली बेल लताओं को पार कर चट्टानों पर सावधानी से कदम रख पहाड़ी चोटी पर सर्च ऑपरेशन चला रहे है. सालों से बस्तर में काबिज नक्सलियों के लिए यही पहाड़ और जंगल सेफ जोन रहे है. नक्सली दुर्गम इलाकों से पूरी तरह से वाकिफ है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन बीजापुर: 15 दिन, करेगुट्टा में अब तक 4 नक्सली ढेर, कई बंकर तबाही, टॉप लीडर्स को बड़ा नुकसान

पहली बार करेगुट्टा में जवानों ने चलाया ऑपरेशन

इससे पहले इन पहाड़ों पर कभी भी जवानों ने ऑपरेशन नहीं चलाया गया था, जिसका फायदा नक्सली उठाते आए है. अब हालात बदल गए है. जवानों ने पहाड़ पर जवान कब्जा कर लिया है. जवान अब नक्सलियों तक पहुंचने हर तरह की परेशानियों से जूझते लगातार रणनीति के मुताबिक आगे बढ़ रहे है. बीजापुर के उसुर थाना क्षेत्र के दायरे में नीलम सराई, दोबे, नम्बी, दुर्गमगुट्टा और करेगुट्टा पहाड़ी रेंज है, जिस पर फिलहाल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इतनी पहाड़ी रेंज को अपने कब्जे में लेते हुए जवान लगातार नक्सलियों की तलाश में जुटे हुए हैं.

Location :Bijapur,Bijapur,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ में जवानों का बड़ा एक्शन, करेगुट्टा में मारे गए 22 नक्सली



Source link

Leave a Comment