Bilaspur News: जनता त्रस्त और बिजली विभाग के कर्मचारी मस्त, दफ्तर पहुंच लोगों ने खुद बनाया ये वीडियो



Last Updated:May 23, 2025, 15:57 ISTBilaspur News: लोग जब बिजली विभाग के कार्यालय में दाखिल हुए, तो उनका गुस्सा और भी बढ़ गया. वहां मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारी कूलर की ठंडी हवा में गहरी नींद में सोते मिले.X

कर्मचारियो को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.बिलासपुर. छत्तीसगढ़ का बिलासपुर शहर इन दिनों भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती की दोहरी मार झेल रहा है. ऐसे हालात में जब लोग रातों को चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं, एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. राजकिशोर नगर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में कुछ कर्मचारी आराम से एयर कूलर वाले कमरे में गहरी नींद लेते पाए गए, जबकि शहरवासी पसीने से तर-बतर हो रहे थे. वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है और सोशल मीडिया पर विभाग की जमकर आलोचना हो रही है.

पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खासकर रात के समय बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई है. पंखों और कूलर के बिना सोना मुश्किल हो गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

फोन कॉल्स का जवाब नहीं, लोग पहुंचे कार्यालयराजकिशोर नगर के रहवासी बिजली की लगातार समस्या से परेशान होकर कई बार बिजली विभाग के कार्यालय में कॉल करते रहे लेकिन किसी भी कॉल का जवाब नहीं मिला. जब बार-बार संपर्क करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो लोग खुद ऑफिस पहुंच गए.

कर्मचारी कूलर वाले कमरे में सोते मिले, वीडियो वायरललोगों ने जब बिजली विभाग के कार्यालय में प्रवेश किया, तो उनका गुस्सा और भी बढ़ गया. वहां मौजूद कर्मचारी कूलर की ठंडी हवा में गहरी नींद में सोते मिले. फोन की घंटी लगातार बज रही थी लेकिन किसी ने फोन उठाने की जहमत नहीं की. इस नजारे को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

लोगों में गुस्सा, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांगवीडियो सामने आने के बाद शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे लापरवाह और कामचोर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. अब सभी की निगाहें विभागीय अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस लापरवाही पर क्या कदम उठाते हैं.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhजनता त्रस्त-कर्मचारी मस्त, दफ्तर पहुंच लोगों ने खुद बनाया ये वीडियो



Source link

Leave a Comment