Bilaspur News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ उमड़ी देशभक्ति, बिलासपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में तिरंगा यात्रा



Last Updated:May 21, 2025, 00:10 ISTBilaspur News: तिरंगा यात्रा गांधी चौक से लेकर लखीराम आडिटोरियम तक निकाली गई. यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के डिप्टी CM अरुण साव और BJP के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए.X

बिलासपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई.बिलासपुर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश और देशभक्ति की भावना चरम पर है. भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. हर ओर देशभक्ति की यह लहर बता रही है कि जब बात देश की आती है, तो भारत का हर नागरिक एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अभूतपूर्व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कोने-कोने से हजारों लोगों ने भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन प्रकट किया. तिरंगा यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग ने उत्साह से हिस्सा लिया. बच्चे स्केटिंग करते हुए हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए. वहीं युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी पूरे जोश और गर्व के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया.

शहर की मुख्य यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर लखीराम आडिटोरियम तक निकाली गई. इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. उनकी अगुवाई में शहरी जनता का राष्ट्रप्रेम और संकल्प देखने लायक था.

जिले के विभिन्न इलाकों से निकली तिरंगा यात्राकेवल शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि बिलासपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण और उपनगर क्षेत्रों से भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं. हर क्षेत्र से लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए हर नागरिक खड़ा है.

देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुरबिलासपुर की सड़कें तिरंगे के रंगों से सज गईं थीं. हर गली और चौराहे पर देशभक्ति गीत गूंज रहे थे. लोगों की आंखों में गर्व और होंठों पर नारे थे. ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ की गूंज से वातावरण देशभक्ति के रंग में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आया.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhबिलासपुर में निकली तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में सड़कों पर जनता



Source link

Leave a Comment