Bilaspur News: बिलासपुर में आंगनबाड़ी सहायिका ने युवती को पीटा, वीडियो वायरल, क्यों हुआ विवाद?



Last Updated:May 23, 2025, 15:37 ISTBilaspur News: पीड़ित युवती आंगनबाड़ी केंद्र पर रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री लेने पहुंची थी. किसी बात को लेकर आंगनबाड़ी सहायिका से उसकी कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ी कि सहायिका ने उसे पीटना शुरू कर दिया. इसका वीडियो…और पढ़ेंX

मामले की जांच शुरू कर दी है.बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा एक युवती के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट और गाली-गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि यह विवाद रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री को लेकर हुआ था. घटना मस्तूरी जनपद के ग्राम पंचायत लोहर्सी के आश्रित ग्राम फोदीपाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. मस्तूरी ब्लॉक परियोजना अधिकारी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती आंगनबाड़ी केंद्र पर रेडी-टू-ईट सामग्री लेने पहुंची थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर आंगनबाड़ी सहायिका से उसकी कहासुनी हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि सहायिका ने युवती को सरेआम पीटना शुरू कर दिया. घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सहायिका को युवती के साथ अभद्र भाषा में बात करते और मारपीट करते साफ देखा जा सकता है. वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.

आपसी विवाद की भी आशंकास्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला सिर्फ रेडी-टू-ईट वितरण का नहीं बल्कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चले आ रहे किसी निजी विवाद का नतीजा भी हो सकता है. हालांकि प्रशासन द्वारा अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सहायिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं मस्तूरी ब्लॉक परियोजना अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आंगनबाड़ी सहायिका के दोषी पाए जाने पर उचित कदम उठाए जाएंगे. बता दें कि हाल ही में शहर के एक पेट्रोल पंप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पंप कर्मचारी एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आए थे. युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने कम पेट्रोल डालने का विरोध किया था. इस मामले में पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhबिलासपुर में आंगनबाड़ी सहायिका ने युवती को पीटा, वीडियो वायरल, क्यों हुआ विवाद



Source link

Leave a Comment