Bilaspur News: बिलासपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गुंडागर्दी, युवक को पाइप-ईंट से पीटा, वीडियो वायरल



Last Updated:May 23, 2025, 15:23 ISTBilaspur News: आसपास खड़े लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी युवक को कितनी बेरहमी से पीट रहे हैं.X

बिलासपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गुंडागर्दी.बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने पेट्रोल कम डालने का विरोध किया था. गुंबर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे युवक को 7-8 कर्मचारियों ने मिलकर बेरहमी से पीटा और पाइप और ईंट से हमला कर उसे घायल दिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित युवक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. थाना प्रभारी का कहना है कि पहचान के बाद ही कार्रवाई होगी. इस घटना ने आम जनता की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के गुंबर पेट्रोल पंप पर एक बाइक सवार युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचा था. जब युवक ने कम पेट्रोल डालने की बात कही और विरोध दर्ज कराया, तो पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. युवक को 7-8 कर्मचारियों ने घेरकर पाइप और ईंट से पीट घायल कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को किस तरह बेरहमी से पीटा जा रहा है.

आरोपी अज्ञात, पहचान के बाद होगी एफआईआर: थाना प्रभारीपीड़ित युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है और अपना मेडिकल भी कराया है. बावजूद इसके अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने कहा कि शिकायत मिल चुकी है और वीडियो की जांच की जा रही है. आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं. उनकी पहचान होने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लेकिन वीडियो सबूत होने के बावजूद एफआईआर में देरी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhपेट्रोल पंप कर्मचारियों की गुंडागर्दी, युवक को पाइप-ईंट से पीटा, Video वायरल



Source link

Leave a Comment