Bilaspur Top5 School:इन सरकारी स्कूल के आगे प्राइवेट भी भरते हैं पानी, 1864 में बनी, यहां आज भी जिंदा इतिहास



Last Updated:May 16, 2025, 16:18 ISTBilaspur Best School list: अगर आप भी अपने बच्चे के एडमिशन के लिए स्कूल तलाश रहे हैं तो आप इससे मदद ले सकते हैं. यहां हम आपको 1864 के दशक के स्कूल के बारे में भी बताएंगे जहां आज भी जिंदा है इतिहास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दयालबंद, बिलासपुर का एक ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 1868 में ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी. पहले यह स्कूल मल्टीपरपज़ हाई स्कूल के नाम से जाना जाता था. छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परिवर्तित किया गया है. यह विद्यालय आज भी इतिहास और आधुनिकता का संगम बनकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास का अवसर प्रदान कर रहा है. लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित विद्यालय है, जिसकी स्थापना वर्ष 1864 में हुई थी. यह विद्यालय शास्त्री चौक, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में स्थित है और बिलासपुर का पहला स्कूल होने का गौरव रखता है. वर्ष 1914 में राज्य शासन द्वारा इसे हाई स्कूल के रूप में उन्नत किया गया. अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए इसकी विशेष पहचान है. पूर्व मंत्री अशोक राव, बलराम सिंह और चित्रकांत जायसवाल जैसे दिग्गजों ने भी यहीं से प्रारंभिक से हाई स्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की है. आज भी यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त आधार बना हुआ है. बिलासपुर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र में स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित बालिका विद्यालय है. इसकी स्थापना ब्रिटिश काल में बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी. वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर आधारित यह विद्यालय छात्राओं को साहस, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की प्रेरणा देता है. वर्षों से यह संस्थान बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और आज भी आधुनिक संसाधनों के साथ छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है. पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा, बिलासपुर का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जिसकी स्थापना समाजसेवी पं. रामदुलारे दुबे जी की स्मृति में की गई थी. पहले यह स्कूल एक सामान्य शासकीय विद्यालय के रूप में संचालित था, लेकिन आज इसे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में जाना जाता है. यहां स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के साथ यह विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास का अवसर प्रदान कर रहा है. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तिलकनगर, बिलासपुर पहले अंबिका प्रसाद वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना 1980 के दशक में हुई थी और यह वर्षों तक एक प्रमुख हिंदी माध्यम विद्यालय रहा. आज यह विद्यालय स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं और अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर कर रहा है.homechhattisgarhTop 5 School: इन सरकारी स्कूल के आगे प्राइवेट भी भरते हैं पानी,1864 में बनी…



Source link

Leave a Comment