Buddha Purnima 2025 Upay: बुद्ध पूर्णिमा की रात चुपचाप करें ये उपाय, खुद चलकर आएंगी महालक्ष्मी और दूर होंगे कष्ट



Last Updated:May 12, 2025, 12:14 ISTBuddha Purnima 2025 Upay: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है और तंत्र शास्त्र में बुद्ध पूर्णिमा की रात को बेहद चमत्कारी माना गया है. इस रात को अगर कुछ खास उपाय किए…और पढ़ेंहाइलाइट्सबुद्ध पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य दें.पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.चार चावल चौराहे पर फेंकें.आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है और ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का विशेष महत्व है. बुद्ध पूर्णिमा की रात को बहुत चमत्कारी रात मानी जाती है और इस रात चंद्रमा सबसे चमकीली अवस्था में होता है. इस रात को ‘फ्लॉवर मून’ भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. तंत्र शास्त्र के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की चमत्कारी रात को अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो रोग व शोक से मुक्ति मिलेगी और धन संबंधित सभी समस्याएं दूर भी होंगी. आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की रात को कौन से उपाय किए जाएं…

पति-पत्नी चंद्रमा को दें अर्घ्य

बुद्ध पूर्णिमा की रात चंद्रोदय के समय पति-पत्नी लोटे में जल, दूध और चावल लेकर ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जप करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें. ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अनुकूल होगी और दांपत्य जीवन भी मजबूत होगा. साथ ही पति-पत्नी का करियर मजबूत होगा और एक दूसरे के साथ निवेश भी करेंगे.

इस उपाय से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और इस पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. आज रात पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और फिर हाथ जोड़कर 11 बार पीपल की परिक्रमा करें. परिक्रमा करते समय अपने मन की मनोकामना भी हैं. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन संबंधित समस्या भी दूर होगी.

इस उपाय से भाग्य का मिलेगा साथ

बुद्ध पूर्णिमा सोमवार को यानी आज है और सोमवार का दिन भगवान महादेव और चंद्रदेव को समर्पित है. इसलिए आज राच चंद्रमा की रोशनी में बैठने से और कुछ देर चांद को देखने सो मन और आंखों को ठंडक व शांति मिलती है. साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है. साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का भी साथ मिलेगा.

इस उपाय से हर कार्य होंगे सफल

तंत्र शास्त्र के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की रात चार चावल लेकर अपने सिर से लेकर पैर तक वार लें. इसके बाद उनको चुपचाप चौराहे पर जाकर चारों चावल को चारों दिशाओं में फेंक दें. ध्यान रहे कि ऐसा करते समय कोई आपको देखे ना. ऐसा करने से सभी तरह की नेगेटिविटी एनर्जी दूर होगी और जीवन में जो भी समस्याएं चल रही हैं, वे भी दूर हो जाएंगी.

इस उपाय से होगी तरक्की

बुद्ध पूर्णिमा की रात को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना श्रेष्ठ माना गया है. आज रात पूजा के समय भगवान विष्णु के लिए घी का दीपक तो माता लक्ष्मी के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम और कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी करें. ऐसा करने से नौकरी व कारोबार में जमकर तरक्की होगी और हर कार्य में सफलता भी मिलेगी.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroबुद्ध पूर्णिमा की रात चुपचाप करें ये उपाय, खुद चलकर आएंगी महालक्ष्मी



Source link

Leave a Comment