Capricorn horoscope remedies for May 11 know rashifal



Last Updated:May 11, 2025, 02:01 ISTआज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी सफलता दायक बना हुआ है. उनका कहना है कि विशेष रूप से आज मकर राशि के बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यवसाय में तेजी देखने को मिलेगी.X

मकर राशि हाइलाइट्समकर राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा.नौकरी में प्रमोशन और बोनस के योग हैं.लवर्स के प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं.करौली:- मकर राशि के जातकों के लिए 11 मई यानी आज का दिन सफलता देने वाला है. मकर राशि के व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन और भी खास बना हुआ है, क्योंकि आज व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन और बोनस के योग हैं. मकर राशि के लवर्स के लिए भी आज का दिन यादगार बन सकता है. लवर्स के प्रेम संबंध आज विवाह में बदल सकते हैं.

हिंडौन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी सफलता दायक बना हुआ है. उनका कहना है कि विशेष रूप से आज मकर राशि के बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यवसाय में तेजी देखने को मिलेगी. बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज किसी टारगेट को पूरा करने पर संतोष का अनुभव भी होगा.

आज पुराने दोस्तों से मिलने के योगज्योतिषी का कहना है कि व्यवसाय में वृद्धि के लिए आज मकर राशि के जातक विज्ञापन का भी सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा आज व्यापार में धन लाभ के भी विशेष योग है. नौकरीपेशा जातकों को आज टीमवर्क के तहत ऑफिस में काम करना शुभ रहेगा. नौकरी में आज प्रमोशन, सैलरी बढ़ने और बोनस मिलने के विशेष योग हैं. ज्योतिषी का कहना है कि नौकरीपेशा जातक आज शाम को परिवार के साथ घूमने का भी प्लान बना सकते हैं. इसके अलावा पुराने दोस्तों से मुलाकात के आज विशेष संयोग हैं.

आज करें ये उपाय, मिटेगी बाधामकर राशि के लव अफेयर वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. मकर राशि की लवर्स के संबंध आज विवाह में बदल सकते हैं. प्रेम संबंधों में आज घनिष्ठता बढ़ने के भी योग हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. लेकिन मौसमी बीमारियों से सावधान रहना होगा. ज्योतिषी का कहना है कि आज के दिन को शुभ बनाने के लिए मकर राशि के जातकों स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य देव को तांबे के एक लोटे से “ओम सूर्याय नमः” मंत्र के साथ जल चढ़ाना है.
Location :Karauli,Rajasthanhomeastroमकर राशि वालों की आज हो सकती है बल्ले-बल्ले! लवर्स से कर लें डायरेक्ट बातDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment