CG Board 2025 Topper: 6 घंटे की नियमित मेहनत, सोशल मिडिया से दूरी… कुछ यूं वैशाली ने टॉप किया बोर्ड एग्जाम



Last Updated:May 08, 2025, 12:11 ISTCG Board 2025 Topper: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बेमेतरा की वैशाली साहू ने 97.20% अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया. वे IAS बनने का सपना रखती हैं. सफलता पर परिवार खुश, विधायक दीपेश साहू ने पहुंचकर…और पढ़ेंX

रिजल्ट की खुशी में केक काटते हुए4हाइलाइट्सवैशाली साहू ने 97.20% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.IAS बनने का सपना रखती हैं वैशाली.सोशल मीडिया से दूरी बनाकर की पढ़ाई.लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस बार बेमेतरा जिले की बेटी ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है. ग्राम बेरला स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा वैशाली साहू ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है.

माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेयअपनी सफलता के बारे में वैशाली ने कहा कि वह इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं. उन्होंने बताया कि रोजाना 5 से 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं और पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती थीं. यदि मोबाइल का उपयोग करती थीं, तो सिर्फ पढ़ाई से संबंधित कंटेंट ही देखती थीं.

IAS बनने का है सपनावैशाली की सफलता यहीं नहीं रुकती. उन्होंने बताया कि अब उनका सपना है कि वे UPSC की तैयारी कर IAS अधिकारी बनें और देश की सेवा करें. उनकी लगन और अनुशासन उनके लक्ष्य को पाने की दिशा में मजबूत कदम हैं.

परिवार में खुशी, विधायक ने पहुंचकर दी शुभकामनाएंजैसे ही वैशाली के टॉप करने की खबर मिली, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. इस बीच बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी वैशाली के निवास स्थान पहुंचे और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी. उन्होंने वैशाली को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि बेमेतरा की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.
Location :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarh6 घंटे की नियमित मेहनत, सोशल मिडिया से दूरी… कुछ यूं वैशाली ने टॉप किया बोर्



Source link

Leave a Comment