CG Board Result 2025: सेल्फ स्टडी के दम पर आरती भोई बनीं टॉपर, अब डॉक्टर बनने का सपना



Last Updated:May 08, 2025, 10:09 ISTCG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में आरती भोई ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठवां स्थान हासिल किया है. उनका सपना डॉक्टर बनने का है.X

बीच में टॉपर आरती भोईहाइलाइट्सआरती भोई ने 10वीं बोर्ड में 98.33% अंक हासिल किए.आरती ने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सफलता पाई.आरती का सपना डॉक्टर बनना है.रायपुर –  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन नतीजों की औपचारिक घोषणा की. इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3,28,522 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 12वीं बोर्ड में 2,40,356 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. छात्रों की मेहनत रंग लाई और कई होनहारों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश में नई मिसाल कायम की है.

इन्हीं होनहारों में से एक हैं महासमुंद जिले के खम्हारपाली गांव की आरती भोई, जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में छठवां स्थान हासिल किया है. आरती ने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ-स्टडी के बलबूते हासिल की है, जो आज के दौर में एक प्रेरणादायक मिसाल है.

आरती ने बताया कि उन्होंने नियमित दिनचर्या के तहत पढ़ाई की. सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई की शुरुआत करती थीं और रात को 7 से 9 बजे तक शांत वातावरण में दोबारा पढ़ाई करती थीं. वे रोजाना 6 से 8 घंटे की पढ़ाई करती थीं. आरती का यह आत्मविश्वास था कि उनका नाम टॉप-10 में जरूर आएगा, और आज उनका सपना सच हो गया.

आरती भोई महासमुंद जिले के शासकीय हाई स्कूल पैकिंग की छात्रा हैं. वे एक बेहद साधारण ग्रामीण परिवार से आती हैं. उनके पिता विक्रम भोई ऑटो पार्ट्स की एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं और साथ ही बढ़ई यानी लकड़ी का काम भी करते हैं. उनके पास खेती के लिए मात्र एक एकड़ जमीन है. इन सीमित संसाधनों और कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद आरती ने कभी हार नहीं मानी.

उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों ने समय-समय पर उन्हें मार्गदर्शन दिया, जिससे वे सही दिशा में आगे बढ़ सकीं. आरती का सपना आगे चलकर वे डॉक्टर बनें.  जिससे वे अपने गांव और राज्य का नाम और भी ऊंचा कर सकें.
निखिल वर्माएक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से News18Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे…और पढ़ेंएक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से News18Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे… और पढ़ेंLocation :Raipur,ChhattisgarhhomechhattisgarhCG Board 2025: सेल्फ स्टडी के दम पर आरती भोई बनीं टॉपर, अब डॉक्टर बनने का सपना



Source link

Leave a Comment