Last Updated:May 08, 2025, 19:36 ISTCGBSE 10th Results 2025: छत्तीसगढ़ की बिटिया इशिका बाला ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है. वह कैंसर की वजह से 2024 की बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाई थीं. उन्होंने कैंसर को हराया और फिर बोर्ड परीक्षा में टॉप क…और पढ़ें
CGBSE 10th Results 2025: इशिका बाला नक्सल प्रभावित कांकेर जिले की रहने वाली हैं. हाइलाइट्सइशिका बाला ने CGBSE 10वीं परीक्षा में 99.17% अंक हासिल किए.इशिका ने कैंसर को मात देकर बोर्ड परीक्षा में टॉप किया.इशिका का सपना आईएएस बनना है, बीटेक करना चाहती हैं.CGBSE 10th Results 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली एक लड़की इस समय चर्चा में है. इनका नाम इशिका बाला है. उन्होंने पहले कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दी. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में में 99.17% अंक हासिल करके टॉपर भी बनीं. इशिका हौसले की मिसाल बन गई हैं. उन्होंने यह साबित किया कि मजबूत संकल्प और हौसले से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. भले ही इंसान कैंसर जैसी बीमारी से ही क्यों जूझ रहा हो.
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें टॉप करने वाली इशिका बाला छत्तीसगढ़ के आदिवसी बहुल और नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के गुंडाहुर गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं. एक साधारण परिवार की बिटिया इशिका का सपना आईएएस बनना है.
10वीं कक्षा में कैंसर का पता चला
इशिका के परिवार के मुताबिक, उनके ब्लड कैंसर से पीड़ित होने का पता नवंबर 2023 में चला. उन्होंने बताया कि इशिका ने कैंसर से जंग जीत ली है. लेकिन उन्हें अगले दो-तीन साल तक निगरानी में रखा जाएगा. परिवार ने बताया कि कैंसर की वजह से इशिका पिछले साल बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाई थीं. उस वक्त उनका रायपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.
बीटेक करना चाहती हैं इशिका
इशिका का सपना इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम (PCM) में एडमिशन लेना है. इसके बाद वह बीटेक करना चाहती हैं. फिर उनका सपना यूपीएसससी क्रैक करके आईएएस बनना है. इशिका बताती हैं कि उन्हें कई बार लगा कि आगे नहीं पढ़ पाऊंगी. लेकिन मैंने हार नहीं मानी. खुद पर भरोसा रखा. उनके पिता को अपनी बेटी पर गर्व है. वह कहते हैं इशिका ने अपनी इच्छाशक्ति और हिम्मत से कैंसर को हराया है. यह गर्व का पल है.
Praveen Singhप्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ेंप्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecareerहौसले की मिसाल है ये लड़की, पहले कैंसर को हराया, फिर बनी छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर
Source link