Chanakya Niti for Men । पुरुषों की आम गलतियां शादी के बाद चाणक्य नीति



Chanakya Niti: शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें दो लोग सिर्फ एक छत के नीचे नहीं रहते, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ते हैं. लेकिन शादी के बाद अगर जिम्मेदारियों को समझदारी से न निभाया जाए तो ये रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है. कई बार तो ये रिश्ते टूटने की वजह भी बन जाता है. आचार्य चाणक्य जिन्हें भारत के सबसे बड़े नीति शास्त्रियों में गिना जाता है. उन्होंने जीवन के हर पहलू को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं. खासकर रिश्तों को लेकर आचार्य चाणक्य के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे. शादी के बाद जीवन में बहुत बदलाव आते हैं, लेकिन अगर पुरुष कुछ बातों का ध्यान न रखें, तो ये बदलाव रिश्तों में दरार ला सकते हैं. आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुष को शादी के बाद कौन सी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

1. पत्नी की तुलना किसी और से न करेंआचार्य चाणक्य के अनुसार, शादी के बाद सबसे बड़ी गलती जो पुरुष करते हैं, वो है अपनी पत्नी की तुलना दूसरों की पत्नियों से करना. जैसे- वो तो बहुत समझदार है, वो ऐसे कपड़े पहनती है, उसकी पत्नी तो अपने पति का बहुत ख्याल रखती है. इस तरह की बातें शादी के बाद रिश्ते में जहर घोल देती हैं. चाणक्य के अनुसार, तुलना रिश्तों को कमजोर करती है और आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाती है.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसे लोग किसी के नहीं होते…भूलकर भी न करें इनकी मदद, वरना जीवन भर पड़ेगा पछताना, जानें चाणक्य की नीतियां

2. पत्नी को नजरअंदाज न करेंशादी के बाद कई पुरुष काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें लगता है अब सब कुछ अपने आप चलेगा और वह घर पर ध्यान देना बिल्कुल बंद कर देते हैं. लेकिन पत्नी को समय, प्यार और सम्मान देना बहुत जरूरी है. चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्ति घर की स्त्री का सम्मान नहीं करता और समय नहीं दे सकता, उसके जीवन में कभी स्थिरता नहीं आ सकती.

3. घर की बातें बाहर न बताएंचाणक्य नीति के अनुसार, घर की बातें किसी तीसरे को बताना सबसे बड़ी मूर्खता है. इससे न सिर्फ आपकी छवि खराब होती है, बल्कि घर के झगड़े और बढ़ जाते हैं. खासकर पत्नी से जुड़ी बातें किसी और को बताना रिश्ते की नींव को कमजोर करता है. ये गलती शादी के बाद भूलकर भी न करें, ये आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है.

4. पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएंचाणक्य कहते हैं कि स्त्री के आत्मसम्मान को ठेस कभी न पहुंचाएं. अगर आप अपनी पत्नी को बार-बार नीचा दिखाते हैं, उसके फैसलों पर ताना कसते हैं या बात-बात पर उसकी कमियां निकालते हैं, तो वह धीरे-धीरे मानसिक रूप से टूटने लगती है. जिसका असर आप दोनों के रिश्तों पर दिखने लगा.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जीवन में चाहते हैं सम्मान और सफलता तो आपको चालाक नहीं….जानें आचार्य चाणक्य की खास नीतियां

5. किसी और स्त्री की तरफ झुकाव न रखेंचाणक्य के मुताबिक, जो पुरुष अपनी पत्नी के रहते दूसरी स्त्री की तरफ आकर्षित होता है, उसका नाश निश्चित है. ऐसे व्यक्ति का न तो सम्मान बचता है, न ही सुख.



Source link

Leave a Comment