Chanakya Niti for Women । चाणक्य नीति महिलाएं भोजन बनाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान



Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने हजारों साल पहले जीवन के हर पहलू पर गहरी बातें कही थीं. उनकी नीतियां आज भी लोगों को सही रास्ता दिखाती हैं. उन्होंने सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि गृहस्थ जीवन, भोजन, व्यवहार और सोच पर भी जोर दिया. आचार्य चाणक्य का मानना था कि भोजन बनाते समय की गई लापरवाही का असर सिर्फ खाने पर ही नहीं, पूरे परिवार की तरक्की और सुख-शांति पर पड़ता है. जो महिला रसोई को सम्मान नहीं देती, खुशियां भी उनके घर से दूर चली जाती हैं. इसलिए भोजन बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं चाणक्य की बताई उन नीतियों के बारे में, जिसका सबको ख्याल रखना चाहिए.

1. बिना नहाए खाना बनानाचाणक्य के अनुसार, खाना बनाते समय शरीर और कपड़े दोनों का साफ होना बहुत जरूरी है. अगर महिला बिना स्नान किए या गंदे कपड़ों में खाना बनाती है, तो वह भोजन अशुद्ध माना जाता है. ऐसा खाना न केवल सेहत बिगाड़ सकता है बल्कि मानसिक अशांति भी लाता है. इससे घर में धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है और बरकत कम हो जाती है.

2. गुस्से या दुखी मन से खाना पकानाजब कोई महिला गुस्से में, रोते हुए या उदास मन से खाना बनाती है, तो उस नकारात्मक सोच की ऊर्जा सीधे भोजन में चली जाती है. ऐसा खाना खाने से परिवार के लोग चिड़चिड़े हो सकते हैं, घर में झगड़े बढ़ सकते हैं और काम में मन नहीं लगता. चाणक्य के अनुसार, खाना बनाते वक्त मन शांत और सोच अच्छी होनी चाहिए, तभी वह भोजन घर में सुख और शांति ला सकता है.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसे लोग किसी के नहीं होते…भूलकर भी न करें इनकी मदद, वरना जीवन भर पड़ेगा पछताना, जानें चाणक्य की नीतियां

3. बात करते हुए खाना बनानाआजकल देखने को मिलता है कई लोग खाना बनाते समय फोन पर बात करते रहते हैं या टीवी देखते रहते हैं. इससे ध्यान बंटता है और खाना या तो जल जाता है या अच्छा नहीं बनता. चाणक्य नीति के अनुसार, भोजन बनाते समय पूरा ध्यान रसोई में ही होना चाहिए, क्योंकि यह काम सिर्फ शरीर नहीं, मन और आत्मा से जुड़ा होता है.

4. खराब सामग्री का इस्तेमाल करनाअगर कोई महिला पुराना तेल, बासी सब्जियां या खराब मसाले इस्तेमाल करती है, तो ऐसा भोजन नुकसानदायक बन सकता है. चाणक्य के अनसुरा, भोजन जितना ताजा, साफ और शुद्ध होगा, उतना ही शरीर और मन को शक्ति देगा. खराब खाने से पेट की बीमारियां, कमजोरी और आलस आने लगता है जिससे घर के काम भी प्रभावित होते हैं.

5. बिना भगवान को याद किए खाना बनानारसोई को हमेशा पवित्र माना गया है. चाणक्य कहते हैं कि खाना बनाते समय भगवान को याद करना, मन में आभार रखना और सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है. इससे भोजन में शुभ ऊर्जा आती है जो पूरे घर में खुशहाली और समृद्धि लाती है. जो लोग बिना किसी ध्यान और आस्था के खाना बनाते हैं, उनके घर में मानसिक अशांति और भाग्य की कमी देखी जाती है.

ये भी पढ़ें-  Chanakya Niti: शादी के बाद पुरुषों को कभी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां, वरना बिखर जाएगा हंसता-खेलता परिवार



Source link

Leave a Comment