Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश के आसार



छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न द्रोणिकाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है. वहीं, मानसून भी अपने समय पर दस्तक देने को तैयार है. आइए जानते हैं आगामी मौसम का पूरा हाल.

ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसका प्रभाव 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में मध्य और उपरि क्षोभमंडल तक फैला हुआ है. वहीं, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है.इसके अलावा, एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जिसकी ऊंचाई भी 0.9 किलोमीटर है.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान9 मई को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी (50-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और वज्रपात की संभावना भी है. राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है, जो 2-3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है.

मध्य छत्तीसगढ़ के लिए विशेष चेतावनी9 से 11 मई के बीच मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन की संभावना है.

पिछले 24 घंटे का मौसम सारांशप्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई.दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5°C रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7°C दर्ज किया गया.वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेमी में): बीजापुर – 3 सेमी, तोकापाल – 2 सेमी और नानगुर – 1 में सेमी वर्षा दर्ज की गई.

मानसून की संभावित स्थितिदक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई 2025 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है.

रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान9 मई को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment