Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ की संभावना



छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. राज्य में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और अंधड़ की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं, तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक द्रोणिका उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ और फिर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैली हुई है. यह द्रोणिका समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके अतिरिक्त, उत्तर तटीय तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

बारिश की संभावना और चेतावनीराज्य में 16 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है. अगले 3-4 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 19 मई तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद इसमें गिरावट आ सकती है.

तापमान और वर्षा के आंकड़ेपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. जगदलपुर में 1 सेमी वर्षा दर्ज हुई. वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मानसून की तैयारी में मौसममौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बन रही हैं. दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है.

रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमानराजधानी रायपुर में 16 मई को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment