Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना, जानें आज का मौसम



दक्षिण-पश्चिम मानसून की आहट के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश में बादल छा रहे हैं और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा रही है. आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों को तेज हवाओं, अंधड़ और बिजली गिरने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीपों के शेष भागों, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने की संभावना है. यह संकेत दे रहा है कि मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है.

सिनोप्टिक सिस्टम का असरपश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका भी फैली हुई है.

छत्तीसगढ़ में मौसम का हालराज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना बनी हुई है. अधिकतम तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है.

तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी17 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दो दिनों बाद भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बारिश के आंकड़ेपिछले 24 घंटों में जिन क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई, उनमें भोपालपटनम में 5 सेमी, तोकापाल में 4, बालोद, नगरी, छोटेडोंगर में 3-3, नानगर, दरभा, सरोना में 2-2, बकावंड, मैनपुर और कांकेर में 1-1 सेमी वर्षा हुई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41.4°C बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8°C जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर के लिए विशेष पूर्वानुमान17 मई को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment