Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है. 21 मई से प्रदेशभर में तेज तूफान और मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. साथ ही तापमान में भी गिरावट हो सकती है. इस बदलते मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है.
अगले तीन दिन तक तेज आंधी-बारिश का अलर्टमौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 21 मई से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ तेज तूफान आ सकता है. गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है.
तापमान में गिरावट की संभावनाअगले 24 घंट के दौरान तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
पिछले 24 घंटे: कहीं बारिश तो कहीं गर्मीप्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मरवाही और भैरमगढ़ में 3 सेमी, कापू में 2 सेमी और सिमगा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.6°C और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.7°C रिकॉर्ड किया गया.
मानसून के लिए बन रहीं अनुकूल परिस्थितियांमौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन में केरल में मानसून के आगमन की संभावना है. साथ ही दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं.
रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमानराजधानी रायपुर में 21 मई को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रह सकता है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?दो दिन बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. यह सिलसिला मानसून की दिशा और गति के साथ और भी तेज हो सकता है.