Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो रहा है मॉनसून, रायपुर में होंगी बारिश की बौछारें



रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत के संकेत मिलने लगे हैं. दक्षिण-पश्चिम मानसून के धीरे-धीरे सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. वहीं तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है.

मानसून की चालदक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में सक्रिय मौसम तंत्रएक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली है. एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तेलंगाना के ऊपर है. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उपरोक्त द्रोणिका के साथ विलीन हो गया है.छत्तीसगढ़ में मौसम का पूर्वानुमान18 मई को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है. अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. अगले 5 दिनों तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Bihar Weather Report: दरभंगा-पूर्णिया समेत 4 जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

रायपुर शहर का मौसम18 मई को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहेगा.

पिछले 24 घंटे का मौसमप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान: दुर्ग में 41.2°C दर्ज किया गया और सबसे कम तापमान जगदलपुर में 23.9°C दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर में तप रही धरती, जानें कब होगी बारिश

प्रदेश में वर्षा के प्रमुख आंकड़ेकुटरू में 6 सेमी, बालोद में 5 सेमी, मर्री बंगला देवरी, ओरछा, भैरमगढ़ में 4 सेमी, धमधा, कुमारदा, डौंडी में 3 सेमी, गोबरा नवापारा, मोहला, भोपालपटनम में 2 सेमी और अन्य क्षेत्रों जैसे भखारा, कांकेर, अभनपुर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई है.

अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनीप्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40-60 किमी प्रति घंटे) चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.



Source link

Leave a Comment