Chhattisgarh Weather Update: रायपुर में पड़ेंगी बौछारें, वेस्टर्न डिस्टर्बन्स से बदला मौसम का मिजाज



रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय सर्कुलेशन के चलते छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी. कहीं तेज हवा और वज्रपात के साथ गरज-चमक की स्थिति बन रही है, तो कहीं बारिश से तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. दक्षिण छत्तीसगढ़ के हिस्सों में मानसून पूर्व गतिविधियों का असर स्पष्ट नजर आने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी.

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय सर्कुलेशन की सक्रियताएक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 73° पूर्व देशांतर और 32° उत्तर अक्षांश पर औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है. इसके प्रभाव से पूर्वी बिहार और उससे लगे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल क्षेत्र में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है. यही सर्कुलेशन एक द्रोणिका के रूप में रायलसीमा तक फैला हुआ है.

बारिश की संभावनाएं और चेतावनीमौसम विभाग के अनुसार, 15 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. वज्रपात और गरज-चमक की स्थिति भी बनी रह सकती है. 16 मई तक बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है.

Bihar Weather Report: कहीं बारिश तो कहीं पसीने से लोग परेशान, आज कटिहार-पूर्णिया में रेन अलर्ट

तापमान में गिरावट के संकेतप्रदेश में अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन 20 मई के बाद इसमें गिरावट देखी जा सकती है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 41.8°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23.8°C दर्ज किया गया.

दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के संकेतदक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और मध्य बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं. इसका असर आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भी महसूस किया जा सकता है.

Rajasthan Weather Update: जोधपुर-बीकानेर में 40 KM की रफ्तार चलेंगी गर्म हवाएं, 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारेंराजधानी रायपुर में 15 मई को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है.

प्रदेश में मौसम की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक बनी रहेंगी. लोगों को तेज हवा, बिजली गिरने और बारिश की संभावित स्थितियों के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. किसान वर्ग को भी फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है.



Source link

Leave a Comment