Copper Ring Benefits For Women : आज के समय में रोजमर्रा की दौड़भाग, काम का दबाव और घर की ज़िम्मेदारियां हमारी सोच और सेहत दोनों पर असर डालती हैं. खासतौर पर महिलाओं को कई बार ऐसा लगता है कि बिना बात के भी गुस्सा आने लगा है या मन बेचैन रहने लगा है. कई बार छोटी-छोटी बातें तनाव पैदा कर देती हैं. ऐसे में अगर कोई आसान तरीका हो जिससे गुस्से को रोका जा सके और मन शांत रहे, तो क्यों न आज़माया जाए?
ऐसा ही एक तरीका है तांबे की अंगूठी पहनना. शायद सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसका असर बहुत अच्छा होता है. कई लोग इसे सिर्फ एक धातु मानते हैं, लेकिन इसमें छिपे गुण हेल्थ और मूड दोनों को बेहतर बना सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
1. गुस्से पर असरतांबा ठंडक देने वाला माना जाता है. जब यह अंगूठी के रूप में हाथ में पहना जाता है, तो धीरे-धीरे इसका असर बॉडी पर दिखने लगता है. यह मन को शांत रखने में मदद करता है और गुस्से को कम करता है. खासकर उन महिलाओं के लिए जो ऑफिस और घर दोनों की ज़िम्मेदारियां निभाते हुए तनाव से घिर जाती हैं, यह एक नेचुरल तरीका है मन को स्थिर रखने का.
यह भी पढ़ें – किन्नरों को दान देने से बरसेगी बुधदेव की विशेष कृपा, बुधवार को करें ये 5 उपाय, आएगी सुख-शांति और समृद्धि
2. बॉडी की ताकत बढ़ती हैआयुर्वेद में भी कहा गया है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर की ताकत बढ़ती है. इसी तरह तांबे की अंगूठी पहनने से भी बॉडी में मौजूद कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत बढ़ती है. इससे इंफेक्शन से बचाव होता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है.
3. ब्लड प्रेशर में मददजो लोग हाई या लो ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी यह अंगूठी फायदेमंद हो सकती है. तांबा स्किन के ज़रिए बॉडी में धीरे-धीरे समा जाता है और ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाए रखता है. इससे हार्ट और ब्लड वेसल्स बेहतर तरीके से काम करते हैं.
4. कॉपर की कमी दूर होती हैबॉडी में अगर कॉपर की कमी हो जाए तो इसका असर बालों, त्वचा और एनर्जी लेवल पर दिखने लगता है. तांबे की अंगूठी पहनने से धीरे-धीरे यह कमी पूरी होती है. यह बिना किसी दवा के बॉडी को ज़रूरी मिनरल देने का नेचुरल तरीका है.
5. पेट की सेहत बेहतर बनती हैअगर आपको गैस, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याएं रहती हैं, तो तांबे की अंगूठी फायदेमंद हो सकती है. यह पाचन तंत्र पर पॉजिटिव असर डालती है और पेट की अंदरूनी गर्मी को कम करती है.
यह भी पढ़ें – बुधवार के शुभ रंग: पहनें हरा और सफेद, जीवन में पाएं शांति और सकारात्मकता, मिलेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद
6. त्वचा में निखार लाती हैतांबा जब लगातार स्किन के संपर्क में रहता है तो इससे त्वचा पर चमक आ जाती है. यह स्किन की गंदगी और तेल को बैलेंस करता है और स्किन को हेल्दी लुक देता है.