county cricket fielder put pant down I चलते IPLके बीच मैदान पर खिलाड़ी ने उतार दी पैंट, वीडियो वायरल



Last Updated:May 01, 2025, 08:01 ISTमैनचेस्टर में लंकाशायर और नॉर्थम्पटनशायर के बीच काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न टू मैच के दौरान एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली जिसको देखकर मैदान पर मौजूद अंपायर सकते में आ गए, फील्डर मुंह छुपाने लगे और दर्शक क…और पढ़ेंलंकाशायर के खिलाड़ी ने बीच पिच पर उतार दिया पैंट, अंपायर खिलाड़ी सब रह गए हैरानहाइलाइट्समैनचेस्टर में काउंटी मैच के दौरान खिलाड़ी ने पैंट उतारी.जोश बोहनन ने फील्डिंग के दौरान पैंट उतारकर गार्ड पहना.दर्शक और अंपायर हंसी और हैरानी से भर गए.नई दिल्ली. क्रिकेट इज ए जेंटलमैन गेम ये कहावत तो बीते दिन की बात हो गई है पर अगर खेल सफेद ड्रेस में हो रहा हो और मैदान इंग्लैंड में हो तो उम्मीद और बढ़ जाती है क्योंकि क्रिकेट खेल का मक्का इसी देश में है और यहां सफेद जर्सी की अपनी एक अहमियत है.बदलते समय के साथ अब इंग्लैंड वो जगह बन चुकी है जहां केस और खिलाड़ी अक्सर शर्मशार करने वाले काम करते हैं.

मैनचेस्टर में लंकाशायर और नॉर्थम्पटनशायर के बीच काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न टू मैच के दौरान एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली जिसको देखकर मैदान पर मौजूद अंपायर सकते में आ गए, फील्डर मुंह छुपाने लगे और दर्शक किसी तरह से अपनी हंसी को रोक रहे थे क्योंकि बीच पिच पर अचानक एक खिलाड़ी ने अपनी पैंट उतार दी.

बोहनन की बेशर्मी

लंकाशायर के जोश बोहनन जो टीम में बतौर बल्लेबाज खेलते है फील्डिंग के दौरान अचानक अपनी पैंट उतार कर अजीबोगरीब तरह से गार्ड पहनने लगे. जल्दबाजी के चक्कर में जब बोहनन ने पैंट उतारी और स्पोर्टर पहनने लगे तो उनकी पैंट स्पोर्टर के साथ उलझ गई . इस घटना को देखकर दर्शकों और कमेंटेटरों दोनों की हंसी और हैरानी दोनों रोके नहीं रुक रही थी. मैदान पर ये एक अप्रत्याशित और मनोरंजक पल था ,एक खिलाड़ी के गियर बदलने के संघर्ष के कारण मैदान पर अफरातफरी का माहौल बन गया. बोहनन के जॉक स्ट्रैप को एडजस्ट करने से लेकर अपने ट्राउजर और विकेट-कीपिंग पैड को टटोलने तक, इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया. अपने ट्राउजर को पैड के ऊपर खींचने की उसकी कोशिशें नियमित उपकरण बदलने की बजाय एक लड़ाई की तरह लग रही थीं.



Source link

Leave a Comment