CSK Urvil patel: चेन्नई सुपरकिंग्स ने वंश बेदी की जगह उर्विल पटेल को टीम में लिया



नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स ने बाएं टखने में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हुए वंश बेदी की जगह गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) को अपनी टीम में शामिल किया है. पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़ा कर सुर्खियां बटोरी थी. यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 शतक है.

26 साल के खिलाड़ी उर्विल पटेल ने 47 टी20 मैचों में 1,162 रन बनाए हैं. वह इससे पहले 2023 सत्र में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे. पटेल 30 लाख रुपये की अपनी बेस प्राइस पर चेन्नई की टीम से जुड़े. चेन्नई सुपरकिंग्स 11 मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. टीम को अपने बचे हुए मुकाबलों में कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का सामना करना है.

पति IPL में उड़ाता है छक्के पर छक्का, वाइफ मॉडलिंग में ढाती है कहर, डालती है बोल्ड तस्वीरें

चेन्नई सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शनचेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल फैंस को काफी निराश किया. शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स की हालत टूर्नामेंट में ठीक नहीं थी. ओपनर से लेकर मिडिल ऑर्डर, स्पिन गेंदबाज से लेकर तेज गेंदबाज किसी ने भी इस साल आईपीएल में बहुत अधिक प्रभावित नहीं किया. धोनी ने भी मिडिल ऑर्डर में आकर स्लो बल्लेबाजी की. रवींद्र जडेजा का भी इस साल कमाल देखने को नहीं मिला.

सीएसके का अपडेटेड स्क्वॉड: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी, सैम कुरेन, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, उर्विल पटेल (नई ज्वाइनिंग) , आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, शेख रशीद



Source link

Leave a Comment