CSK Vs RR Live: धोनी के लिए जीत से ज्यादा जरूरी कुछ और, थाला को कैसे दिन दिखा रहा आईपीएल 2025



IPL 2025: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स अब सम्मान की लड़ाई में दो-दो हाथ कर रही हैं. नई दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस तरह आन-बान की इस लड़ाई में एमएस धोनी की टीम सीएसके पहले बैटिंग करेगी.

आईपीएल 2025 में 12 मैच खेलने के बाद एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है. अगर उसे आखिरी स्थान पर रहने की शर्मिंदगी से बचना है तो राजस्थान रॉयल्स को हराना होगा. राजस्थान रॉयल्स का यह 14वां मैच है. सीएसके से हारते ही वह पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर खिसक जाएगी.

जीत से ज्यादा कॉम्बिनेशन जरूरीटॉस हारने के बाद एमएस धोनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिए अब जीत ज्यादा अहम नहीं है. वे अगले साल के लिए काम कर रहे हैं. वे टीम का कॉम्बिनेशन सेट करने की कोशिश में हैं, जो अगले साल काम आए.

चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद. इम्पैक्ट प्लेयर बेंच: मथीशा पथिराना, दीपक हुडा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल. इम्पैक्ट प्लेयर बेंच: लुआंड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, अशोक शर्मा, कुणाल राठौड़.



Source link

Leave a Comment