मेष : परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेल मिलाप बनाये रखने का प्रयास करें. अनायास ही किसी पर शक ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. आवश्यक कार्य से आज यात्रा करना पड़ सकता है. धार्मिक मामलों में परिवार के साथ बढ चढ़ कर हिस्सा लेंगे. आज अचानक आपको बच्चों या पत्नि की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है.
वृषभ : आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहने वाला है. धन का निवेश आपके व्यापार को गति प्रदान करेगा. पहले से किसी को दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. शारीरिक समस्या से कष्ट संभव है. पत्नि के साथ वार्तालाप के समय शब्दों का ध्यान रखें. प्रकृति और धर्म ग्रंथों के प्रति आपका लगाव मानसिक संतुष्टि देने वाला होगा.
मिथुन : ऑफिस या व्यवसाय के माध्यम से आज हवाई यात्रा करने का योग है. यात्रा से नये लोगों से मेल मिलाप आपको नई योजना देगा. पत्नि के साथ आपका लगाव और आकर्षण आज आपके लिये रोमांटिक रहेगा. फिजूलखर्ची पर ध्यान रखें.आज आपके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी एवं धनलाभ होगा.
कर्क : परिवार और ऑफिस में संतुलन साधते हुए आज आपको आगे बढ़ना है. परिवार के सदस्यों के साथ आज समय व्यतीत करें. उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करें. चिकित्सकीय पेशे में कार्यरत लोगों को आज का दिन अच्छा रहेगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. किसी के बहकावे में आकर विवाद में नहीं पड़ना है.
Harsiddhi Mandir: 51 शक्तिपीठों में महत्वपूर्ण है उज्जैन का हरसिद्धि मंदिर, दीपदान के समय हो जाती है मन्नत पूरी !
सिंह : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से ही खुशिया लेकर आया है. यदि आप आज अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं तो घर में माहौल खुशियों भरा रहेगा. पारिवारिक ज़रूरतों की चीज़ को ख़रीदने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे. ऑफ़िस मैं और कार्य की अधिकता आपको मानसिक थकान है दे सकती है. खानपान का ध्यान रखें.
कन्या : आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.अधिक भागदौड़ और गर्मी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. मित्रों के साथ सैर सपाटे का प्रोग्राम बन सकता है. घर में संवाद करते समय आप अपनी वाणी और कठोर शब्दों पर संयम रखें. ऑफिस में आज लोग आपकी टांग खिंचाई करेंगे. लाभ के अवसर हाथ में आकर निकाल सकते है.
तुला : परिवार में किसी के विवाह की बात बनने से माहौल खुशनुमा रहेगा. सपरिवार धार्मिक यात्रा या मांगलिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है. व्यवसाय में आज दिन सामान्य रहेगा.लेनदेन करते वक्त सावधानी रखें. आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. भविष्य में लाभ प्राप्त करने के लिये नई नीतियां बनेंगी.
वृश्चिक : आपके निर्णय और कार्यप्रणाली की हर तरफ चर्चा होगी. कम्पनी को आज आपके द्वारा बड़ा लाभ होगा. आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.घर में माहौल सकारात्मक रहेगा. प्रेमी जोड़ों को आज वक्त विताने का पर्याप्त समय मिलेगा. दिन के अंत में अचानक कोई बड़ा आर्डर आपका दिल खुश कर देगा.
Chardham Yatra: चार धाम यात्रा का पहला धाम है यमुनोत्री, जानें यात्रा से पहले की तैयारी, मां यमुना के भोग
धनु : धन के मामले में लेनदेन सावधानी पूर्वक करें. आज आपको लाभ कमाने के लिये प्रयास अधिक करने होंगे. जुआ, सट्टा या अन्य किसी तरह से शार्ट मनी के लिये प्रयास नहीं करना है. पूर्व में किये गये किसी निवेश से अचानक लाभ होगा. पत्नि और बच्चों के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है. खान पान का ध्यान रखें .
मकर : ऑफिस में अधिक कार्य और व्यवसाय में अतिरिक्त दबाब से मानसिक समस्या और उलझन बनी रहेगी. लाभ का प्रतिशत मेहनत के मुकाबले कम रहेगा. परिवार में मांगलिक आयोजन होने से रिश्तेदार और सम्बन्धियों का आवागमन बना रहेगा. बच्चों की तरफ से कोई फरमाइश आज आ सकती है.
कुंभ : प्रेम संबंधों के मामलों में आज आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. प्रेमिका के साथ रोमांटिक पर बिताने का मौका मिलेगा. व्यवसाय में निवेश से बड़ा धन लाभ प्राप्त होगा. पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे. परिवार एवं बच्चों के साथ पिकनिक किया सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा.
मीन : आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से मजबूती से फैसले लेने का है. अपनी फैसले पर अटल रहे. व्यवसाय में लाभ होगा. अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य समस्याएं आपको दिक्कत में डाल सकती है. अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद की स्थिति बनेगी.