DGMO Reaction on Virat Kohli: विराट के फैन निकले भारतीय सेना के डीजीएमओ



Last Updated:May 12, 2025, 15:39 ISTविराट कोहली फिलहाल हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं. विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. भारतीय सेना के डीजीएमओ भी विराट कोहली के फैन निकले.विराट कोहली मेरे भी फेवरेट क्रिकेटर है -DGMOहाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया.भारतीय सेना के डीजीएमओ राजीव घई भी विराट कोहली के फैन हैं.राजीव घई ने ब्रीफिंग के दौरान विराट कोहली का जिक्र किया.नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है. विराट कोहली हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं. यहां तक कि भारतीय सेना के डीजीएमओ राजीव घई भी विराट कोहली के फैन निकले. उन्होंने ब्रीफिंग के दौरान विराट कोहली के नाम का जिक्र किया.

भारतीय सेना के डीजीएमओ राजीव घई वैसे तो भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे टेंशन को लेकर बात करने को आए थे. लेकिन एक बार उन्होंने विराट कोहली का भी जिक्र किया. राजीव ने कहा,” विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं. मैं उनका बड़ा फैन रहा हूं.”

DGMO ने पाकिस्तान के साथ चल रहे टेंशन पर भी बात की और कहा,” जम्मू कश्मीर में लंबे समय से आतंकी हमले हो रहे थे. पहलगाम में आतंक के पाप का घड़ा भर गया था. हमने पहले से ही एयर डिफेंस सिस्टम पहले ही तैयार कर लिए थे. पाकिस्तान की वायुसेना ने हमला करने की कोशिश की लेकिन सब नाकाम रहे.’

अपडेट जारी है…
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketपाकिस्तान पर बात करने आए DGMO, अचानक विराट कोहली जुबान पर आए, क्यों लिया नाम?



Source link

Leave a Comment