Last Updated:May 19, 2025, 07:23 ISTSagittarius Horoscope: धनु राशि के जातकों के लिए 19 मई का दिन बेहतर रहने वाला है. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है. धनु राशि के जातकों को इसका लाभ मिलेगा. करियर …और पढ़ेंX
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन हाइलाइट्सकरियर में पदोन्नति की उम्मीद है.आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.खर्च पर नियंत्रण रखें.जमुई. 19 मई 2025 को सोमवार होने के कारण आज भगवान महादेव की कृपा सभी राशि के जातकों पर बरसने वाली है. आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं तथा चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है. 19 मई के दिन रवि योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है. आज भगवान शिव के आशीर्वाद से कई राशि के जातकों का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है और उन्हें कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भी कई बड़े लाभ लेकर आने वाला है. उन्हें अपने करियर से लेकर पारिवारिक जीवन में तरक्की मिल सकती है और खुशियां मिल सकती है.
करियर को मिल सकती है नई दिशा
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के करियर में पदोन्नति के उम्मीद दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि करियर में आने वाले इस बड़े बदलाव के कारण धनु राशि के जातक आज एक नया जोश और उत्साह महसूस कर सकेंगे. जिस कारण इनके करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. आपके कार्यस्थल पर साथ काम करने वाले कर्मियों का भी सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है. जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी. हालांकि आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए और बेहद ही सोच समझकर कोई भी खर्च करना चाहिए.
धन संचय की बना सकते हैं योजना
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 19 मई को धनु राशि के जातक आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं. आज के दिन आप निवेश कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों को व्यापार में भी आज सफलता मिलने वाली है. हालांकि अगर आप मार्केटिंग से जुड़े हैं तो आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. पारिवारिक मामलों को लेकर भी आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपको अत्यंत प्रसन्नता मिलेगी. धनु राशि के जातकों के लिए आज का भाग्यशाली रंग पीला और भाग्यशाली अंक 6 है.
homeastroआर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, करियर में मिलेगी पदोन्नति, सोच-समझकर करें खर्चDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link