Last Updated:April 29, 2025, 11:48 ISTSagittarius rashifal: 29 अप्रैल 2025 को शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेगा, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा. धनु राशि के जातकों को निवेश, नई नौकरी और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. शुभ रंग गुलाबी और अंक दो है.X
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन हाइलाइट्सधनु राशि के जातक आज निवेश करें, लाभ होगा.क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी.आज नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.जमुई. 29 अप्रैल 2025 को शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करने वाला है, जिस कारण आज के दिन मालव्य राजयोग का निर्माण होने वाला है. आज ही शुक्र और बुध की युति भी होने वाली है और चंद्रमा का संचार धुन में होने जा रहा है. जिस कारण परिध योग का संयोग बन रहा है. आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को इससे काफी फायदा पहुंचने वाला है. उन्होंने कहा कि आज मूल नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है और लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण होने वाला है. इन सभी योग का फायदा धनु राशि के जातकों को पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि आज सभी राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी, जिससे उन्हें आज धन लाभ हो सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 29 अप्रैल के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ी बहुत चिंता हो सकती है. आज इन्हें मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
निवेश के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन निवेश करना चाहिए. उनका दिन निवेश के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है. उन्होंने कहा कि आज आर्थिक निवेश से आपको काफी फायदा भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आप रचनात्मक कार्यों में काफी समय व्यतीत करेंगे. क्रिएटिव काम से आपको काफी फायदा हो सकता है. आज के दिन आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं. परिवार में कोई भी बड़ा काम करने से पहले लोगों की सलाह जरूर लें. अगर आप कारोबार करते हैं तो आज आपको बेहतर लाभ हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मनोरंजन के साथ गुजरने वाला है.
आज नई नौकरी के भी बन रहे हैं अवसर ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के जीवन में आज नई नौकरी के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं. अगर आप लंबे समय से अपनी नौकरी को लेकर परेशान हैं, तो आज आपकी वह परेशानी दूर होने वाली है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपकी लव लाइफ भी आपको थोड़ी बहुत खुशियां दे सकती है. आप अपने किसी खास के साथ आज क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का भाग्यशाली रंग गुलाबी तथा शुभ अंक दो है.
Location :Jamui,Jamui,BiharFirst Published :April 29, 2025, 02:50 ISThomeastroDhanu Rashifal: आज माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, क्रिएटिव काम करने से होंगे सफल
Source link