Last Updated:May 20, 2025, 10:42 ISTDigvesh Rathi Suspend: आईपीएल में अनुशासनहीनता के कारण स्पिनर दिग्वेश राठी को बीसीसीआई ने एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया और 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया. अभिषेक शर्मा पर भी 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है.दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा को बीसीसीआई ने सुनाई सजाहाइलाइट्सदिग्वेश राठी पर BCCI ने लगाया एक मैच का जुर्मानागुजरात टाइटंस के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाएंगेअभिषेक शर्मा पर भी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्मानानई दिल्ली: आखिरकार वही हुआ जिसका डर था. आईपीएल में लगातार अनुशासनहीनता कर रहे स्पिनर दिग्वेश राठी को पांच डिमेरिट पॉइंट के साथ बीसीसीआई ने एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया. साथ ही उन्हें मैच फीस का 50 परसेंट जुर्माना भी ठोका गया. अभिषेक शर्मा को भी सजा दी गई है, उन्हें मैच फीस का 25 परसेंट बतौर जुर्माना भरना पड़ेगा.
आखिर क्या है पूरा मामला?दरअसल, 19 मई की रात लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर थी. लखनऊ के 206 रन के लक्ष्य के जवाब में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली. उन्हें आउट करने के बाद लेग स्पिनर दिग्वेश राठी ने अपना ट्रेडमार्क सिग्नेचर स्टाइल सेलिब्रेशन किया तो अभिषेक शर्मा भड़क गए.
कभी जमकर करता था दारू पार्टी, चार महीने से टच नहीं की शराब, भारत के लिए बेन स्टोक्स की खास तैयारी
फिर भिड़ गए अभिषेक-दिग्वेशदिग्वेश राठी को सेलिब्रेट करते देख अभिषेक शर्मा उनके पास आए और कुछ कहा, जिसके बाद वायरल वीडियो में दिग्वेश ये कहते देखे जा सकते हैं, ‘मैंने आपको कहां कुछ कहा’. मगर अभिषेक को भड़कता देख दिग्वेश भी अपना आपा खो बैठे और दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग शुरू हो गई. अंपायर और मैदान पर मौजूद खिलाड़ी दोनों को शांत करते रहे. तभी अभिषेक डगआउट की ओर जाते-जाते भी दिग्वेश को उकसाते रहे. उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा.’
तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा… IPL में अभिषेक-दिग्वेश की हुई लड़ाई, राजीव शुक्ला को बीच में आना पड़ा
बार-बार एक ही गलती करते हैं दिग्वेशआईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पहले भी दो बार फाइन ठोका जा चुका है. राठी को उनके सेलिब्रेशन के स्टाइल पर ये सजा मिलती रही है. उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो अपने पहले ही सीजन में वह सभी का ध्यान खींच चुके हैं. 12 मैच में उनके नाम 14 विकेट है.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketदिग्वेश एक मैच के लिए सस्पेंड, अभिषेक पर भी चला चाबुक, BCCI ने दी कड़ी सजा
Source link