Dushala Mahabharata story । महाभारत धृतराष्ट्र की बेटी दुशाला की अनसुनी कहानी



Mahabharat Katha: महाभारत सिर्फ एक युद्ध की गाथा नहीं है, बल्कि यह उन रिश्तों का भी चित्रण है जो समाज और परिवार को जोड़ते हैं. इस महाकाव्य में कई ऐसे पात्र हैं जिनका उल्लेख कम होता है, लेकिन उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है. दुशाला इन्हीं में से एक नाम है. दुशाला, हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र और रानी गांधारी की इकलौती बेटी थीं. उनके सौ भाई थे, जिनमें सबसे प्रमुख थे दुर्योधन और दु:शासन. इतने बड़े और ताकतवर परिवार में जन्म लेने के बाद भी दुशाला का जीवन आसान नहीं था. उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि जब भाग्य साथ न दे, तो रिश्ते भी दुःख का कारण बन जाते हैं.

क्या है दुशाला के जन्म की कहानी?जब गांधारी को 100 पुत्रों का आशीर्वाद मिला, तो वह दो वर्षों तक गर्भवती रहीं. अंत में उनके गर्भ से एक कठोर मांस का गोला निकला. महर्षि वेदव्यास ने उस गोले को 100 भागों में विभाजित किया और उन्हें विशेष औषधियों के साथ घड़ों में रखा. इनसे कौरवों का जन्म हुआ. लेकिन एक छोटा टुकड़ा बच गया, जिससे दुशाला ने जन्म लिया. इस तरह वह धृतराष्ट्र की इकलौती पुत्री बनीं.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: कब और किस दिन कपड़े धोना बनता है कंगाली का कारण? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र का नियम

दुशाला का विवाह और जीवन की उलझनेंदुशाला का विवाह सिंधु देश के राजा जयद्रथ से हुआ. जयद्रथ एक साहसी और पराक्रमी योद्धा था, जिसे एक विशेष वरदान प्राप्त था. उसे कोई सामान्य योद्धा नहीं मार सकता था. अगर कोई उसका सिर काटकर गिरा देता, तो वह योद्धा भी मृत्यु को प्राप्त हो जाता.

महाभारत के युद्ध में जयद्रथ ने कौरवों का साथ दिया. एक युद्ध में जयद्रथ के कारण अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु मारा गया. इस पर अर्जुन ने प्रतिज्ञा ली कि वह अगले दिन सूर्यास्त से पूर्व जयद्रथ का वध करेगा. कठिन प्रयासों के बाद अर्जुन ने अपने बाण से उसका सिर काटा और वह सिर तपस्या में लीन उसके पिता की गोद में जा गिरा. उसी क्षण उसके पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए.

इस घटना के बाद दुशाला विधवा हो गईं. एक रानी होते हुए भी उनका जीवन अकेलेपन और दुखों से भर गया. 100 भाइयों की बहन होते हुए भी उन्हें कोई सहारा नहीं मिला.

ये भी पढ़ें- स्वर्ग मिलेगा या नर्क? यमराज के इस मंदिर में होता है फैसला, अंदर जाने से कतराते हैं लोग, बाहर से जोड़ लेते हैं हाथ

क्या खास है दुशाला की कहानी में?दुशाला की कथा यह दिखाती है कि हर चमकते हुए जीवन के पीछे एक छिपा हुआ दर्द होता है. उन्होंने अपने पिता, भाइयों, पति और बेटे सभी को खो दिया. उनका जीवन सिखाता है कि उच्च कुल में जन्म लेने से सुख की गारंटी नहीं मिलती. कहा जाता है कि उनके नाम पर हस्तिनापुर के पास एक नगर बसा जिसे दुशालग्राम कहा गया.



Source link

Leave a Comment