Last Updated:May 17, 2025, 10:46 ISTअब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा फैसला लिया है. बिलासपुर जोन से चलने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 इकोनॉमी कोच जोड़ा जा रहा है.X
छत्तीसगढ़ रेलवेहाइलाइट्सबिलासपुर जोन की ट्रेनों में अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़े गए.यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ी.नई व्यवस्था से यात्रा अधिक आरामदायक होगी.बिलासपुर:- मई महीने में छत्तीसगढ़ से ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. जहां एक ओर कई ट्रेनें रद्द होने और मार्ग परिवर्तन के चलते यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा फैसला लिया है. बिलासपुर जोन से चलने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 इकोनॉमी कोच जोड़ा जा रहा है. इस फैसले से यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी.
रद्द और बदले गए रूट्स से हुई परेशानीहाल ही में छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया. इससे मई महीने में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. विशेषकर गर्मियों की छुट्टियों और यात्रा सीजन में सीटों की भारी मांग के बीच यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई.
इन ट्रेनों में मिलेगी नई सुविधारेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा.दुर्ग-अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18241/18242): दुर्ग से 20 मई और अंबिकापुर से 21 मई 2025 से यह सुविधा लागू होगी.अंबिकापुर-शहडोल-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18756/18755): 21 मई से दोनों दिशाओं में एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा.
यात्रियों को अब मिलेगी कंफर्म बर्थ और आरामगर्मी में एसी कोचों की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है और यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की समस्या झेलनी पड़ती है. इस नई व्यवस्था से खासकर लंबी दूरी के यात्री लाभान्वित होंगे और उन्हें कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी. रेलवे प्रशासन का यह निर्णय यात्रियों के लिए राहत भरी पहल मानी जा रही है.
रेल प्रशासन की यात्रियों के हित में पहलजहां एक ओर ट्रेन रद्द होने और रूट बदलने जैसे फैसलों से असुविधा हुई, वहीं यह नई व्यवस्था यात्रियों को न केवल राहत देगी, बल्कि उनकी यात्रा को आरामदायक भी बनाएगी. यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे आने वाले समय में उन्हें बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhबिलासपुर जोन की ट्रेनों में बढ़ी सुविधाएं, अब यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर
Source link