Gariaband Naxal Encounter: गरियाबंद में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 8 लाख का हार्डकोर नक्सली ढेर



Last Updated:May 03, 2025, 15:18 ISTGariaband Police Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है. इस नक्सली पर 8 लाख का इनाम है.छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस नक्सली मुठभेड़.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस नक्सली मुठभेड़मुठभेड़ में मारा गया वर्दीधारी नक्सलीनक्सली पर है 8 लाख का इनामशेख इमरान

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों ने फिर एक बार नक्सलियों पर बड़ा प्रहार किया है. एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है. जुगाड़ थाना क्षेत्र के जंगल में 8 लाख का इनामी नक्सली योगेश उर्फ साकेत उर्फ आयतु डीबीसीएम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. इस ऑपरेशन में गरियाबंद पुलिस और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे. दरअसल, गरियाबंद पुलिस और सुरक्षा बल की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी. पहले से ही नक्सली घात लगाकर बैठे थे.

जैसे ही जवान पहुंचे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. फिर जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. इस कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया गया है.

ये भी पढ़ें: घर आया लेटर, पति अमन निकला इश्तिहाक, शादी के बाद महिला SI से सामने आई ऐसी सच्चाई, भागे-भागे पहुंची थाने 

इलाके में सर्चिंग जारी

मुठभेड़ में मारा गया वर्दीधारी नक्सली साकेत बस्तर डिवीजनल कमेटी का मेंबर बताया जा रहा है. बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसे मुठभेड़ में मार गिराया है. गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है. मुठभेड़ के दौरान गरियाबंद पुलिस को एसएलआर 12 बोर् की बंदूक की गोलियां, मैक्जिन, जीबीएल आईडी, दवाइयां इसके अलावा कई सारी दैनिक उपयोग की चीजें  भी मिली है.
Location :Gariyaband,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhगरियाबंद में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 8 लाख का हार्डकोर नक्सली ढेर



Source link

Leave a Comment