Last Updated:May 13, 2025, 11:59 ISTGautam Gambhir behind of Rohit sharma and Virat Kohli Test Retirement गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के नए मुख्य कोच बने हैं और उन्होंने स्टार कल्चर खत्म करने का लक्ष्य रखा है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन…और पढ़ेंकोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली. (File Photo)हाइलाइट्सगौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के नए मुख्य कोच बने.कोहली, रोहित और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.गंभीर का लक्ष्य स्टार कल्चर खत्म करना है.नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के भारतीय टीम को कोचिंग देने आए ग्रेग चैपल का कार्यकाल क्रिकेट दिग्गज काले अध्याय के तौर पर देखते हैं. उन्होंने जब अपनी ताकत दिखानी चाही तो उन्हें पद छोड़ना पड़ा. अनिल कुंबले टीम के ‘सुपरस्टार कल्चर’ से परेशान होकर गए लेकिन लगता है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के वह बिरले मुख्य कोच हैं जिनके पास कप्तान से ज्यादा ताकत है.
भारतीय क्रिकेट में ऐसे असंख्य उदाहरण हैं जब खिलाड़ियों की ताकत के सामने मजबूत कोचों को पीछे हटना पड़ा. बिशन सिंह बेदी, चैपल और कुंबले खुद चैम्पियन खिलाड़ी रहे हैं लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें कप्तान के सहायक की भूमिका निभानी पड़ेगी. जॉन राइट, गैरी कर्स्टन और रवि शास्त्री को यह पता था और वे काफी सफल रहे.
कोई बड़ा खिलाड़ी टेस्ट टीम में नहीं
अपनी बात दमदार तरीके से रखने वाले विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यसा ले लिया. इन तीनों के अलविदा कहने के बाद टेस्ट टीम में अब बड़े सितारे नहीं बचे हैं जिससे गंभीर को क्रिकेट की बिसात पर अपने मोहरे खुलकर चलने का मौका मिलेगा. बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो गंभीर पहले से तय करके आए थे कि टीम में ‘स्टार कल्चर’ खत्म करना है.
सूत्र ने कहा ,‘‘ गौतम गंभीर युग की शुरुआत अब हुई है. उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नए सर्किल में भारत को नए चेहरे चाहिए. टीम मैनेजमेंट में सभी को पता था कि टेस्ट फॉर्मेट में सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर गंभीर क्या सोचते हैं. मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर भी उनसे इत्तेफाक रखते थे.’’
टीम सलेक्शन पर गंभीर का चलेगा जोर
भारतीय क्रिकेट में कप्तान हमेशा से सबसे मजबूत शख्स रहा है. सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, कोहली और रोहित सभी की टीम चयन में अहम भूमिका रही है लेकिन गंभीर के दौर में ऐसा नहीं है. राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की जोड़ी संक्षिप्त लेकिन प्रभावी रही. वहीं रोहित और गंभीर की जोड़ी कभी सहज नहीं दिखी. पहली बार मेगा सितारों की रवानगी में कोच की अहम भूमिका रही लेकिन फिर यह ताकत दुधारी तलवार भी है.
समझा जाता है कि भारतीय क्रिकेट के बदलाव के इस दौर में गंभीर चाहते थे कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और न्यूजीलैंड सीरीज जैसी नाकामी से बचने के लिए उन्हें पूरी ताकत दी जाये. शुभमन गिल के रूप में उनके पास युवा कप्तान है जो उनकी सुनेगा. गिल स्टार हैं लेकिन उनका वह दर्जा नहीं है कि गंभीर के फैसलों और रणनीतियों पर सवाल उठा सके.
गंभीर के कोच रहते शर्मा, कोहली समेत 3 बड़े खिलाड़ी का संन्यास, द्रविड़, लक्ष्मण और सचिन के समय कौन था कोच
एक ही खिलाड़ी उस कद का है और वह है जसप्रीत बुमराह लेकिन फिटनेस के खराब रिकॉर्ड के कारण उनका कप्तान बनना संभव नहीं. ऐसे में गंभीर के पास पूरी ताकत होगी लेकिन वनडे में उन्हें संभलकर काम करना होगा जिसमें रोहित और विराट की नजरें 2027 विश्व कप खेलने पर लगी होंगी.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketकोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के पीछे किसका हाथ? होश उड़ाने वाली रिपोर्ट
Source link