Gifts based on Zodiac Signs: कई बार हम समझ नहीं पाते की पार्टनर को क्या गिफ्ट दें. इसके लिए हम ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक बस चीजें सर्च करते रहते हैं और कई बार तो लोगों की सलाह तक मांग लेते हैं. लेकिन फिर भी मन मुताबिक जवाब नहीं मिलता है. अगर आप भी अपने पार्टनर को बर्थडे, मैरिज एनिवर्सरी या किसी स्पेशल चीज के लिए गिफ्ट देना चाहते हैं तो परेशान मत होइए. हम आपके लिए इन सब समस्याओं का समाधान लेकर आए हैं, जिसके बाद आपको कभी भी पार्टनर को गिफ्ट देने से पहले ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा.
चलिए जानते हैं आप राशि के अनुसार अपने प्रेमी या प्रेमिका को कौन-सा उपहार दें, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता और मजबूती आए और विवाद भी खत्म हो. ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी बता रहे हैं मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कौन-सा चीज गिफ्ट देना शुभ रहेगा.
मेष राशिमेष राशि वाले लोग सूर्य से जुड़ी हुई वस्तुएं अगर अपने प्रेमी या प्रेमिका को देते हैं तो काफी शुभ माना जाएगा. जैसे आप लाल गुलाब, सोने की चीज़, माणिक्य रत्न, ऑरेंज रंग के कपड़े दे सकते हैं.ये चीज़ें आपके प्रेम संबंधों को मजबूत करेंगी.
वृष राशिवृष राशि के लिए बुध ग्रह से जुड़ी वस्तुएं शुभ मानी जाती हैं, जैसे- हरे रंग के वस्त्र, रत्न पन्ना, धातु में सोने की चीज या कांसे की सुंदर आकृति वाली चीज दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Lucky Car Number: नई कार लेने का है प्लान? लकी नंबर और शुभ रंग की गाड़ी किस्मत में लगा देगी चार चांद!
मिथुन राशिमिथुन राशि वालों को शुक्र ग्रह से जुड़ी चीजें गिफ्ट देनी चाहिए अपने प्रेमी या प्रेमिका को. जैसे- इत्र या खुशबूदार वस्तुएं, चमकदार कपड़े, हीरा, लग्ज़री आइटम्स या सुंदर वस्तुएं दे सकते हैं.
कर्क राशिकर्क राशि के लिए मंगल ग्रह से जुड़ी चीजें गिफ्ट में देना शुभ हैं- जैसे- रत्न में मूंगा, लाल रंग के उपहार, मिठाई, मकान या ज़मीन से जुड़ा कोई तोहफा दे सकते हैं.
सिंह राशिसिंह राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह से जुड़ी चीजें अपने पार्टनर को देना अनुकूल रहेंगी, जैसे- गोल्ड की चीजें, पुखराज रत्न, रेसिपी बुक, पीले वस्त्र आप दे सकते हैं. अगर आप इनके साथ धार्मिक यात्रा पर जाते हैं तो ये भी आपके लिए बेहद शुभ रहेगा.
कन्या राशिकन्या राशि वालों को प्रेमी-प्रेमिका को शनि ग्रह से संबंधित चीजें गिफ्ट करनी चाहिए, जैसे- चांदी से बनी वस्तुएं, टेक्नोलॉजी से जुड़ी वस्तु (जैसे गैजेट्स), बाइक, स्कूटी आदि वाहन से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं.
तुला राशितुला राशि वाले अपनी प्रेमी या प्रेमिका को कोई अच्छा सा गिफ्ट दें जो उनकी पसंद का हो. तुला राशि वालों को भी शनि से जुड़ी चीजें देना लाभकारी रहेगा, जैसे- चांदी, लोहे की वस्तुएं, उपयोगी मशीनें, सुंदर लेकिन ठोस वस्तुएं जो लंबे समय तक चलें. इससे दोनों के रिश्ते में काफी मजबूती आएगी.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में बना टॉयलेट पूरे परिवार को कर सकता है बर्बाद ! जानें बचाव के उपाय
वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के जातकों के लिए बृहस्पति से जुड़ी वस्तुएं गिफ्ट में देना शुभ रहेगा. जैसे- पीली वस्तुएं, धार्मिक पुस्तक या सोने की चीज आप दे सकते हैं.
धनु राशिधनु राशि वालों को मंगल से जुड़ी चीजें उपहार में देनी चाहिए, जैसे- एडवेंचर ट्रिप की बुकिंग करा सकते हैं, मूंगा रत्न, सोने की चीजें, लाल रंग की चीजें, पार्टनर दोनों एक साथ हनुमान मंदिर में दर्शनके लिए जा सकते हैं ये भी बेहद शुभ माना जाएगा.
मकर राशिमकर राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह से जुड़ी वस्तुएं देना शुभ रहेगा. जैसे- सजावटी वस्तुएं, सुंदर वस्त्रइत्र, चमकने वाली चीजें, हीरा या प्लेटिनम आप दे सकते हैं.
कुंभ राशिकुंभ राशि वालों को बुध ग्रह से जुड़ी चीजें देना लाभकारी रहेगा. जैसे- ग्रीन चीजें, पन्ना रत्न दे सकते हैं. आप अपने पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं ये भी शुभ रहेगा.
मीन राशिमीन राशि वालों को चंद्रमा से जुड़ी चीजें गिफ्ट करनी चाहिए. जैसे- सफेद वस्त्र, मोती से जुड़ी वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं दे सकते हैं. आप नदी या समुद्र की यात्रा पर ले जा सकते हैं.